पालघर में एटीएम धोखाधड़ी का पर्दाफाश, वॉकी-टॉकी से महिला को ठगने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Palghar Crime News: पालघर पुलिस ने बोईसर के एटीएम में वॉकी-टॉकी के जरिए महिला से धोखाधड़ी कर ₹80 हजार निकालने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया। आरोपी से ₹60 हजार नकद बरामद हुए।
ATM fraud busted in Palghar; accused arrested for swindling a woman using a walkie-talkie
वॉकी टॉकी फ्रॉड आरोपी गिरफ्तार, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Palghar Boisar SBI ATM Fraud Case: पालघर जिले के बोईसर में एटीएम कक्ष के अंदर महिला से धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना 14 सितंबर 2026 की सुबह करीब 11.30 बजे शिवाजी नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई। शिकायतकर्ता महिला एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। उन्होंने कार्ड के जरिए पहले 7 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने दोबारा रकम निकालने की कोशिश की तो उनका डेबिट कार्ड मशीन के अंदर फंस गया।

वॉकी-टॉकी के जरिए महिला से किया संपर्क

कार्ड फंसने के दौरान एटीएम कक्ष में छिपाकर रखे गए वॉकी-टॉकी के माध्यम से आरोपी ने महिला से संपर्क किया। उसने खुद को एटीएम कक्ष की निगरानी करने वाला कर्मचारी बताया और महिला से कहा कि वह कैमरे के जरिए उनकी गतिविधियां देख रहा है।

आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर कार्ड निकालने के लिए तीन बार PIN डालने और मशीन पर बताए गए बटन दबाने को कहा। महिला ने उसके निर्देशों का पालन किया, लेकिन कार्ड मशीन से बाहर नहीं आया।

इसके बाद आरोपी ने महिला से उसका मोबाइल नंबर लिखकर एटीएम कक्ष में छोड़ने को कहा। उसने कथित तौर पर बताया कि मशीन ऑपरेटर के आने के बाद कार्ड निकालकर उन्हें फोन कर दिया जाएगा।

ATM fraud busted in Palghar; accused arrested for swindling a woman using a walkie-talkie
मुंबई में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई: 9 महीनों में 5,181 मामले दर्ज, 2,399 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

कार्ड निकालकर खाते से निकाले ₹80 हजार

महिला के एटीएम कक्ष से चले जाने के बाद आरोपी ने मशीन से डेबिट कार्ड निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, उसने धोखे से महिला का ATM PIN हासिल किया और कार्ड का इस्तेमाल कर उसके बैंक खाते से कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पालघर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में जांच टीम गठित की गई।

प्रतापगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र रामदेव पाल के रूप में की। वह मनीनगर, कलवा पश्चिम ठाणे शहर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम में से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस ठगी के तरीके तथा आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com