अथर्व हत्याकांड के आरोपी के भाई ने दी चुनौती! सोशल मीडिया पर डाला भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने रातभर में दबोचा

Atharva Nanore Murder Case: अथर्व हत्याकांड के आरोपी जय यादव के भाई वीरू की गिरफ्तारी। आपत्तिजनक पोस्ट के बाद गिट्टीखदान में तनाव, भीड़ ने किया थाने का घेराव। पढ़ें पूरी खबर।
Nagpur Police arrest Veeru Yadav, brother of Atharva murder accused Jai Yadav, for offensive posts. Gittikhadan police station surrounded by an angry mob.
गिट्टीखदान में तनाव (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Atharva Nanore Murder Case Arrest: नागपुर शहर में अथर्व दिलीप नानोरे के हत्याकांड मामले में एक आरोपी के भाई का तांडव सामने आया है। बता दें कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक जय यादव के बड़े भाई वीरू यादव ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया। यह वीडियो वायरल होते ही गिट्टीखदान में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

बुधवार की देर रात लोगों की भारी भीड़ ने गिट्टीखदान थाने का घेराव किया और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस बीच संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीरू को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक थाने में तनाव की स्थिति बनी रही।

ज्ञात हो कि हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा से अर्थव (Atharva Nanore) का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में लिप्त तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार किए गए आरोपी जय के भाई वीरू ने संवेदनशील पोस्ट डालकर स्थिति को दोबारा तनावपूर्ण बना दिया।

और भी गिरफ्तारियां संभव

वीरू द्वारा डाले गए एक पोस्ट में वह अपने 4-5 साथियों के साथ कार में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। चर्चा है कि उसके साथियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल पुलिस वीरू से पूछताछ करेगी। लोगों का कहना है कि 8 से 10 लोगों की गिरफ्तारी संभव है। गिट्टीखदान पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आला अधिकारी करेंगे हत्याकांड की जांच

पुलिस ने फोरेंसिक जांच टीम के साथ पूरे वाहन का मुआयना किया। कुछ जगहों पर पुलिस को आरोपियों के फिंगर प्रिंट मिले हैं। एक-दो खून के धब्बे भी मिले हैं जिसकी जांच होनी बाकी है। आरोपियों ने किस तरह वारदात को अंजाम दिया और कहां-कहां गए इसकी मौखिक जानकारी तो पुलिस ने ले ली है लेकिन जय यादव पुलिस को घुमाता रहा।

इसलिए पुलिस तीनों आरोपियों को फोरेंसिक टीम के साथ लेकर पूरी घटना का रीक्रिएशन करने वाली है। सीपी रवींद्र कुमार सिंगल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एसीपी स्तर के अधिकारी प्रकरण की जांच करेंगे और आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए हर सबूत और गवाह जुटाए जाएंगे। ऐसे में क्राइम सीन का पुनर्निर्माण बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com