Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मंत्री बनवाने के लिए मांगे 167 करोड़, नड्डा का PA बताकर BJP MLA कुंभारे और टेकचंद सावरकर को बनाया टारगेट

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 17, 2023 | 07:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • पुलिस ने अहमदाबाद में दबोचा
  • महाराष्ट्र के 3 और विधायकों पर डाले थे डोरे
  • गोवा और नगालैंड के 2 विधायकों से भी था संपर्क

नागपुर. खबर का शीर्षक पढ़कर आप चौंक ही गए होंगे कि आखिर ये हो क्या रहा है, लेकिन सच तो यही है कि एक ठग मध्य नागपुर के विधायक विकास कुंभारे को शहरी विकास मंत्री बनाने वाला था. इतना ही नहीं वह विधायक टेकचंद सावरकर को भी मंत्री बनाने वाला था. खुद को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का पीए बताकर यह ठग सेटिंग के नाम पर विधायकों से पैसा मांग रहा था. इसकी शिकायत कुंभारे ने पुलिस से की थी. कई दिनों से इस ठग की तलाश की जा रही थी. आखिर उसे अहमदाबाद के मोरबी से गिरफ्तार किया गया. पकड़ा गया यह शख्स नीरज सिंह राठोड़ बताया गया. अब देखना यह होगा कि आखिर नीरज ने भाजपा के कुछ चुनिंदा विधायकों को ही क्यों चुना. पिछले कई दिनों से नीरज लगातार कुंभारे को फोन कर रहा था. उसने बताया कि वह नड्डा का पीए है और करीबी है.

शहरी विकास मंत्रालय का ऑफर

महाराष्ट्र में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. इसके लिए नए चेहरों को चुना जा रहा है. वह चाहे तो कुंभारे को शहरी विकास मंत्री बनाया जा सकता है. इसके लिए वह सीधे नड्डा से बातचीत कर रहा है. कुंभारे को मंत्री बनाने के लिए 167 करोड़ रुपये की डिमांड भी की. कुंभारे को समझ आ गया कि फोन करने वाला कोई ठग है. उन्होंने सीपी अमितेश कुमार से मिलकर शिकायत की. सीपी ने तुरंत नीरज की कॉल डिटेल्स खंगालने और लोकेशन का पता लगाने के आदेश दिए. पिछले 4-5 दिनों से पुलिस अहमदाबाद में नीरज की तलाश में जुटी थी. मंगलवार की शाम उसे मोरबी से गिरफ्तार किया गया. कुंभारे के पीए की शिकायत पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. जल्द नीरज को लेकर पुलिस नागपुर आने वाली है.

गोवा और नगालैंड में भी कॉल

पहले तो केवल कुंभारे को ही फोन कॉल करने की जानकारी थी, लेकिन जब पुलिस ने नीरज को दबोचा तो उसने बताया कि वह कई विधायकों को कॉल कर चुका है. उसने महाराष्ट्र में कुंभारे और टेकचंद सावरकर के अलावा हिंगोली के विधायक तानाजी मुटकुले, बदनापुर के विधायक नारायण कुचे और नांदूरबार के विधायक राजेश पाड़वी को भी इसी तरह का कॉल किया था. महाराष्ट्र के अलावा गोवा और नगालैंड के 2 विधायकों के भी संपर्क में था. गोवा के प्रवीण आर्लेकर और नगालैंड के बाशा मोवाचैंग को भी वह मिनिस्ट्री दिलवाने वाला था. इसके बदले करोड़ों रुपयों की मांग कर रहा था. उसने ज्यादातर उन्हीं विधायकों को चुना जिनके मंत्री बनने की लगभग कोई संभावना नहीं थी.

सम्बंधित ख़बरें

खाड़ी देशों में फंसे यात्रियों के लिए राहत! शारजाह से नागपुर पहुंची एयर अरेबिया फ्लाइट, जानें अगली उड़ान कब?

नागपुर में कारोबारी की हत्या से मचा हड़कंप, कत्ल कर सबूत मिटाने की कोशिश? निर्वस्त्र हालत में फेंका शव

नागपुर में झमाझम बारिश, दिनभर की उमस के बाद रात में बरसे बादल, जानें अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट

नागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू

कुछ लोगों की बात भी करवाई

जानकारी मिली है कि विधायकों को उस पर भरोसा हो जाए इसीलिए नीरज ने कुछ लोगों की नड्डा से बात भी करवाई. असल में बातचीत करने वाला उसी का कोई साथी था, जो नड्डा बनकर विधायकों से बात कर रहा था. उसके खिलाफ तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. ज्ञात हो कि बीते वर्ष जुलाई महीने में मुंबई की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने भी एक विधायक की शिकायत पर इसी तरह की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन उनका नीरज से कोई संबंध नहीं है. नीरज के नागपुर आने के बाद और भी सनसनीखेज खुलासे हो सकते है. 

Asked for 167 crores to make a minister kumbhare tekchand savarkar was targeted as naddas pa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2023 | 07:15 AM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.