Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“नीचे गिरे हैं पैसे…”का झांसा देकर कार से उड़ाया लाखों के गहनों व नकदी का बैग; नागपुर में शातिर गिरोह सक्रिय

Nagpur Anna Gang Crime News: नागपुर में एक ही दिन तीन थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों के बाद पुलिस को कुख्यात 'अन्ना गैंग' पर संदेह है। सीसीटीवी के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 10, 2026 | 11:56 AM

नागपुर, अन्ना गैंग, चोरी,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Anna Gang High Profile Theft: नागपुर शहर में एक ही दिन में 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हाई प्रोफाइल चोरी की वारदातों ने पुलिस नागरिकों और की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया कि संदिग्ध आरोपी पहले ट्रेन के जरिए नागपुर पहुंचे और फिर अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। तीनों मामलों के सीसीटीवी फुटेज में 4-5 संदिग्ध दिखाई देने के बाद कुख्यात ‘अन्ना गैंग’ की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

पैसे गिरने का झांसा देकर महिला के गहनों से भरा बैग उड़ाया

पहली वारदात अंबाझरी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे संगीता संजय पाटिल (46) अपनी कार से जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने कार के नीचे पैसे गिरने का झांसा दिया।

जैसे ही महिला नीचे देखने के लिए उतरी, आरोपियों ने कार की सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में लाखों रुपये के सोने के गहने और नकदी रखी हुई थी। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी फरार हो चुके थे।

सम्बंधित ख़बरें

कल्याण अस्पताल विवाद: रमेश म्हात्रे के खिलाफ डॉक्टरों का प्रदर्शन, पीड़ित दो चिकित्सकों ने दिया इस्तीफा

ग्वालियर में 3 साल के मासूम के अपहरण का खुलासा, बच्चा 24 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

भंडारा में यूनिफॉर्म योजना का बजट अटका; 55,000 छात्रों को दूसरे गणवेश का इंतजार, केवल 80% निधि मिलने से नाराजग

महाराष्ट्र में ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी जुड़े 112 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ शुरू

कार की डिक्की से चोरों ने उड़ाई रकम

दूसरी घटना: बजाजनगर थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे बजाजनगर थाना क्षेत्र स्थित मिडास हॉस्पिटल की पार्किंग में हुई। कपिल नवकिशोर अग्रवाल (40) पेशे से राइस मिल संचालक है।

वे अपने परिजन के इलाज के लिए हॉस्पिटल आए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार की डिक्की से करीब 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित अस्पताल के अंदर था और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

ट्रेन से आए गैंग ने नागपुर में तीन हाई-प्रोफाइल चोरियों को दिया अंजाम

तीसरी वारदात सीताबर्डी थाना क्षेत्र में शाम करीब 6:30 बजे एक निजी कंपनी के मैनेजर भारतेंद्र अन्नाजी नंदागवली की पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर बदमाश महंगा आईपैड चोरी कर ले गए।

जांच में यह जानकारी सामने आई कि संदिग्ध आरोपी ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन से नागपुर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला

तीनों घटनाओं के फुटेज में 4-5 संदिग्धों की मौजूदगी दिखाई दे रही है, जिससे पुलिस को संगठित गैंग के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Anna gang high profile thefts train arrival cctv investigation nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 11:53 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.