नागपुर में बड़ा हादसा टला: अंबाझरी रोड पर पलक झपकते सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक बाल-बाल बचे
Nagpur Traffic Disruption: नागपुर के अंबाझरी तालाब रोड पर अचानक सूखा विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। वाहन चालक महज 5 मीटर की दूरी पर रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हादसा, अंबाझरी तालाब रोड,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Road Safety News: नागपुर पलक झपकते ही एक विशाल पेड़ अचानक धराशायी होकर बीच सड़क पर गिर गया। इस घटना में सड़क से गुजर रहे वाहन चालक बाल-बाल बच गए। यदि चंद सेकंड की भी देर होती तो जानलेवा दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया।
जानकारी के अनुसार अंबाझरी तालाब रोड पर स्थित एक पेड़ पूरी तरह से सूख गया था। उक्त पेड़ सड़क के किनारे खड़ा था। शुक्रवार को अंबाझरी तालाब रोड पर वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से जारी थी। दोपहर के वक्त सड़क किनारे खड़ा सूखा हुआ पेड़ अचानक धराशायी हो गया।
इस दौरान 1 कार और 2 दोपहिया वाहन मार्ग से गुजर रहे थे। पेड़ के धराशायी होते ही मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने अचानक ब्रेक लगाया। वाहन चालक पेड़ से मात्र 5 मीटर की दूरी पर रुके। सौभाग्य से वाहन चालकों की जान बच गई, सड़क पर पेड़ गिरने से एक ओर का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। चालकों को मजबूरन यू-टर्न लेकर रांग साइड का उपयोग करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे मार्ग पर एसटी बस सेवा पूरी क्षमता से बहाल, महाबलेश्वर सेवा 31 जुलाई तक बंद, जलभराव में फंसी बस
पुणे में मूसलाधार आफत के बीच खड़कवासला डैम में बंपर पानी: 24 घंटे में बढ़ा 78 दिनों का कोटा, पर कटौती अभी जारी
भंडारा में बारिश के साथ बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने उबला पानी पीने की दी सलाह
गड़चिरोली में ‘अमृत आपके द्वार परिवार सर्वेक्षण 2026’ शुरू, कमजोर परिवारों की होगी सामाजिक-आर्थिक जांच
यह भी पढ़ें:-भीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
शिकायत के बावजूद नहीं दिया ध्यान
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सूखे हुए पेड़ के बारे में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई। पेड़ किसी भी वक्त धराशायी होने की पूरी संभावना थी। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। आखिर शुक्रवार को पेड़ गिरने की घटना हो गई। यदि इस हादसे में कोई अनहोनी होती तो इसका जिम्मेदार केवल संबंधित अधिकारी होते।
