- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ajni Will Be Most Modern Railway Station Of Central India
मध्य भारत का सबसे आधुनिक स्टेशन होगा अजनी, कहलाएगा वर्ल्ड क्लास रेल पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सेंटर
Ajni Railway Station: नागपुर स्टेशन से केवल 3 किमी की दूरी पर स्थित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज अजनी स्टेशन आने वाले समय में मध्य भारत का सबसे आधुनिक स्टेशन बनकर उभरेगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

मध्य भारत का सबसे आधुनिक स्टेशन होगा अजनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: विदर्भ की आर्थिक राजधानी और देश की अर्थव्यवस्था के विकास में 15वां स्थान रखने वाले नागपुर शहर में एक साथ 2 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें सीताबर्डी परिसर स्थित नागपुर स्टेशन के अलावा अजनी स्टेशन भी शामिल है। नागपुर स्टेशन से केवल 3 किमी की दूरी पर स्थित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज अजनी स्टेशन आने वाले समय में मध्य भारत का सबसे आधुनिक स्टेशन बनकर उभरेगा।
रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) की निगरानी में अजनी स्टेशन पुनर्विकास परियोजना से इस स्टेशन को न केवल मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है बल्कि इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा। भविष्य में इसे नागपुर के सेंट्रल रेलवे स्टेशन का सैटेलाइट स्टेशन बनाकर यात्रियों की भीड़ को विभाजित करने में मदद मिलेगी।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण
अजनी स्टेशन का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह एयरपोर्ट, आईटी पार्क, एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थानों और प्रमुख बाजारों के निकट है।
इससे यह नागपुर का एक सुविधाजनक और जीवंत यात्री केंद्र बनने जा रहा है। अजनी स्टेशन का यह कायाकल्प सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ को काफी कम करेगा।
यह स्टेशन यात्रियों को आधुनिक, स्वागत योग्य और आकर्षक प्रवेशद्वार भी प्रदान करेगा। यात्रियों को अब सीमित पार्किंग, भीड़भाड़ और असुविधाजनक यात्रा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्कि उन्हें एक ऐसा स्टेशन मिलेगा जो मध्य भारत का सबसे आधुनिक और सुविधाजनक स्टेशन कहलाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Central Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
वर्तमान सुविधाएं
- केवल पश्चिमी ओर स्टेशन भवन मौजूद।
- प्लेटफॉर्म 1 और आईलैंड प्लेटफॉर्म 02/03।
- पश्चिमी ओर ही सीमित प्रतीक्षालय जिसके कारण भीड़ के समय यात्रियों को परेशानी होती है।
- सीमित पार्किंग स्थान।
- आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग सुविधा नहीं।
कैसा बन रहा वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर
- पूर्वी ओर नया स्टेशन भवन (जी+3)।
- पश्चिमी ओर नया स्टेशन भवन (जी+2)।
- उत्तर और दक्षिण दिशा में 10 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज।
- प्लेटफॉर्म 01 से 07 तक विस्तृत (66 बाय 72 मीटर) एलिवेटेड कॉनकोर्स।
- उत्तर, दक्षिण और केंद्रीय कॉनकोर्स को जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज।
- सेंट्रल फुटओवर ब्रिज (18 मीटर चौड़ा) ट्रैवलेटर सुविधा सहित।
- कांग्रेसनगर मेट्रो स्टेशन से एकीकृत कनेक्टिविटी।
- आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग लाउंज।
- नए आइलैंड प्लेटफॉर्म 04/05 और प्लेटफॉर्म 06/07।
- मल्टीमॉडल पिकअप और ड्रॉप-ऑफ जोन।
- स्टेशन के दोनों ओर पर्याप्त पार्किंग सुविधा।
- अलग पिकअप और ड्रॉप-ऑफ क्षेत्र।
अन्य सुविधाएं
- लिफ्ट : 21, एस्केलेटर : 17।
- ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन।
- दिव्यांगजन हेतु अनुकूल सुविधाएं।
- स्मार्ट स्टेशन : एसीएडीए और बीएमएस सिस्टम।
- छत पर सोलर पैनल।
- रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं अपशिष्ट जल/वर्षा जल का पुनः उपयोग।
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु ऑन-साइट पृथक्करण।
- फायर फाइटिंग व्यवस्था एवं आपातकालीन पावर बैकअप।
- 15,300 वर्गमीटर का हरा-भरा परिदृश्य क्षेत्र।
ये भी पढ़े: वाशिम जिला परिषद में 1,007 शिक्षकों के तबादले, दो दिन में कार्यभार संभालने के निर्देश
परियोजना का अवलोकन
- 297.79 करोड़ : अनुमानित लागत
- 40 महीने : निर्माण की अवधि (दिसंबर 2022 से)
- 45,000 यात्री : प्रतिदिन की क्षमता होगी
- 3 से बढ़ाकर 7 : प्लेटफॉर्म की संख्या
- नियंत्रण प्राधिकरण : रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए)
- ठेकेदार कंपनी : कीस्टोन इंफ्राबिल्ट एंड ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स प्रा. लिमि.
जून 2026 तक शुरू हो जायेंगे नये प्लेटफॉर्म : DRM गर्ग
मध्य रेल नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम विनायक गर्ग ने कहा कि हम अजनी स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं। दिसंबर 2025 तक यहां के नये प्लेटफॉर्म 4-5 और 6-7 हमें मिलने की पूरी उम्मीद है। वहीं जून 2026 से मुंबई, पुणे और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों को यहीं से परिचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। नागपुर स्टेशन से हर दिन 150 से अधिक यात्री ट्रेनों का संचालन होता है। अजनी स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरी तेजी से जारी है, ताकि नये प्लेटफॉर्म मिलने के बाद नागपुर स्टेशन से यहां पर ट्रेनें शिफ्ट की जा सकें। इससे नागपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भी यात्रियों को परेशान किये बिना तेजी से किया जा सकेगा।
Ajni will be most modern railway station of central india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
May 12, 2026 | 03:51 PMसोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
May 12, 2026 | 03:50 PMसीहोर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग! बुजुर्ग किसान को कार में खींच ले गए नकाबपोश; 3 लोगों पर संदेह
May 12, 2026 | 03:48 PMभंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
May 12, 2026 | 03:42 PMHomemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
May 12, 2026 | 03:41 PMगोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
May 12, 2026 | 03:36 PMअब बिना PUC चलाना पड़ेगा भारी, नई दरें लागू, जान लें कितना देना होगा शुल्क वरना कट सकता है बड़ा चालान
May 12, 2026 | 03:36 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM















