रेलवे में चोरों का प्रमोशन: अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में सुरक्षा पर उठे सवाल! महिला के बैग से उड़ाया पर्स
Nagpur Vande Bharat Express: अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होते समय एक महिला यात्री के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स में नगदी, पहचान पत्र व लाखों के आभूषण होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
वंदे भारत एक्सप्रेस, अजनी स्टेशन, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Ajni Station Theft Case: पहले स्टेशन, फिर एक्सप्रेस ट्रेनें और अब अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस। मध्य रेल नागपुर मंडल के तहत चोरों का लगातार प्रमोशन हो रहा है। नया मामला ट्रेन 26102 वंदे भारत एक्सप्रेस में सामने आया जहां अजनी स्टेशन से सवार होने के दौरान एक महिला यात्री के बैग से पर्स चोरी हो गया जिसमें 8,000 रुपये नगद, पहचान पत्र, सोने के टाप्स, नेकलेस, सोने की चेन, डायमंड पेंडेंट और सोने के मंगलसूत्र समेत 20,75,500 रुपये का सामान था। घटना 10 जून की है।
पुणे निवासी अंजलि अजय मुधालकर (67) ने लोहमार्ग पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वे पुणे वंदे भारत के सी4 कोच में सीट नंबर 29 पर पुणे तक सफर करने के लिए अजनी स्टेशन से सवार हुईं। वंदे भारत में सवार होने के दौरान किसी ने उनके बैग में रखा पर्स चोरी कर लिया जिसमें गहने और नगदी समेत पहचान पत्र था।
वंदे भारत में 20.75 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चोर ने कुल 20,75,500 रुपये का सामान चोरी कर लिया। ट्रेन में सवार होने के बाद उन्हें चोरी का पता चला जहां से कंट्रोल रूम को सूचना मिली। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल समेत जीआरपी में भी हड़कम्प मच गया। वर्धा स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने अंजलि से पूछताछ की और जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। नागपुर स्टेशन और मंडल के तहत चल रहीं ट्रेनों में चोर हर दिन यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
नागपुर स्टेशन पर यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उनके मोबाइल, बैग और पर्स जैसी चोरियों के बाद हमेशा ही आरपीएफ की दलील होती है कि यात्रियों को इतनी गहरी नींद में नहीं सोना चाहिए। हालांकि अजनी-पुणे वंदे भारत में हुई इस चोरी में वृद्ध यात्री अंजलि जागी हुई थीं और चलते हुए अपनी सीट पर सवार हुईं। फिर भी चोर ने 20.75 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान
DG से शिकायत
मध्य रेल नागपुर मंडल में चोरियों के मामले में वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों से मिलना भी बहुत जरूरी है। बीकानेर एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले में पीड़ित यात्री ने महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक दाते से मिलकर शिकायत की थी।
इसके बाद डीजी का हंटर चलते ही दिन रात एक करते हुए आरोपी को 5-6 दिन के भीतर नांदेड़ से अरेस्ट कर लिया गया था, संभवतः इस मामले में भी चोरों की शिकार हुईं वृद्ध यात्री अंजलि को भी ऐसा ही करना पड़ सकता है।
