अजित पवार ने जारी किया 9 सूत्रीय ‘राष्ट्रवादी नागपुर डिक्लेरेशन’, नई पीढ़ी को साथ लेकर चलेगी NCP
Ajit Pawar के नेतृत्व में नागपुर चिंतन शिविर में पार्टी विस्तार व संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। नई पीढ़ी व महिलाओं को जोड़ने के लिए 9 सूत्रीय ‘राष्ट्रवादी नागपुर डिक्लेरेशन’ जारी किया गया।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर के चिंतन शिविर में उपस्थित उपमुख्यमंत्री अजित पवार व अन्य एसीपी नेता (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
NCP Nagpur Chintan Shivir News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नागपुर में आयोजित चिंतन शिविर में सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी व संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार किया गया। खासकर नई पीढ़ी व महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने व कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने पर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार ने पूरे दिन विविध सत्रों में चले चिंतन शिविर के बाद 9 सूत्रीय ‘राष्ट्रवादी नागपुर डिक्लेरेशन’ जारी किया। उन्होंने कहा कि हमने शिविर में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और संगठनात्मक सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की है।
पवान ने कहाह कि आने वाले समय में हर नेता व कार्यकर्ता को जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। प्रत्येक महीने एक नई योजना, एक नया विषय लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। संगठनात्मक ढांचे में जो पद रिक्त हैं उन्हें शीघ्र भरने का निर्णय लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई; उस्मानपुरा में काटे गए 42 अवैध नल कनेक्शन, पानी चोरों में हड़कंप
वरिष्ठ आईएएस आस्तिक कुमार पांडे को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, सामाजिक न्याय मंत्रालय में बने निदेशक
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
ईमानदारी और विचारधारा के आधार पर मिलेगी पार्टी में प्रवेश
एनसीपी प्रमुख ने कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने की आवश्यकता और योग्य पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देने के साथ नई पीढ़ी को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही कहा कि नये चेहरों को पार्टी में शामिल करते समय सावधानी बरतनी होगी। नैतिकता, ईमानदारी और विचारधारा के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, सुनेत्रा पवार, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, नवाब मलिक, शिवाजीराव पाटिल, अदिति तटकरे, दत्तात्रेय भरणे, नरेन्द्र झिरवाल, इंद्रनील नाईक, राजेन्द्र जैन, रूपाली चाकणकर, प्रशांत पवार, शिवराज बाबा गूजर, अनिल अहिरकर, श्रीकांत श्रावणकर सहित राज्यभर से आए विधायक, सांसद, पदाधिकारी उपस्थित थे।
महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
अजित पवार ने कहा कि यह सिर्फ डिक्लेरेशन (घोषणा) नहीं है बल्कि महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है जिसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख की सराहना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन को और अधिक मजबूत करना हमारी प्रतिबद्धता है।
शिविर में रोजगार, महिलाओं, युवाओं आदि के संदर्भ में जो सुझाव मिले हैं उन्हें राज्य सरकार के अगले बजट में शामिल करने का प्रयास करेंगे। लाडकी बहन योजना, निराधार योजना, श्रावण बाल योजना, दिव्यांग योजना के माध्यम से 4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक हम 1 लाख करोड़ की सहायता पहुंचा रहे हैं। अपने गांवों में जाकर यह जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
टीका-टिप्पणी से घबराएं नहीं : भुजबल
उद्घाटन सत्र में मंत्री छगन भुजबल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कुछ दिनों में हमें चुनाव में जाना है। स्थानीय स्तर के मुद्दों के साथ ही सरकार में शामिल हमारी पार्टी जो जनहित की योजनाएं चला रही हैं वह जनता तक पहुंचाएं। टीका-टिप्पणी तो होगी ही लेकिन उससे बिना घबराए या नाराज हुए अपना काम करना है।
यह भी पढ़ें:- चिंतन शिविर ने बढ़ाई NCP के मंत्रियों का चिंता, भड़के अजित पवार, बोले- काम करो वरना कुर्सी छोड़ो
भुजबल को प्रदेशाध्यक्ष तटकरे की प्रस्तावना के ठीक बाद पहले नंबर पर मार्गदर्शन करने का आग्रह किया गया लेकिन वे महज लगभग 1 मिनट में ही अपनी बात पूरी कर गए। इससे उनकी नाराजी के कयास लगाए जा रहे हैं।
कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अजित दादा से अपील की कि वे अपने मंत्रियों से कहें कि विदर्भ में पिकनिक मनाने नहीं आएं बल्कि कार्यकर्ताओं को ताकत देने का काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहरी मतदाताओं की ओर ध्यान देने की अपील भी की।
‘नागपुर डिक्लेरेशन’ की मुख्य बातें
- जनता से अधिक संपर्क : विविध आयोजनों के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाना होगा। नेताओं को अपने कार्य की रिपोर्ट जनता को देनी होगी। शिकायत व सुझाव सुनने होंगे। पार्टी प्रत्येक महीना, एक अभियान एक विषय पर कार्य करेगी।
- संगठन मजबूत करना : संगठन के सभी रिक्त पद भरे जाएंगे। जिम्मेदारी व कार्यबद्धता निश्चित होगी। मेहनत को सम्मान मिलेगा। नियमित सदस्यता अभियान जारी रखा जाएगा। डिजिटल वर्किंग सिस्टम, आधुनिक तकनीक का उपयोग।
- संविधान ही मार्गदर्शक : विविधता में एकता स्वीकार करने वाली पार्टी। सभी समाज के उत्थान की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कार्य करते रहेंगे।
- सरकार व पार्टी समन्वय : एनसीपी अब पंचायत से सीधे दादा के कार्यालय तक प्रत्येक स्तर पर सरकार व पार्टी के बीच समन्वय के लिए पारदर्शी यंत्रणा स्थापित करेगी।
- संतुलित विकास का टारगेट : गांव से लेकर शहर तक संतुलित विकास को ध्येय रखकर कार्य। आधुनिक शहरी मतदाताओं से संवाद साधने की जरूरत को देखते हुए महाराष्ट्र विकास परिषद की स्थापना की गई।
- भाजपा के साथ मजबूत गठबंधन : राज्य के विकास व कल्याण के लिए भाजपा के साथ गठबंधन मजबूत करने का संकल्प और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सराहना पार्टी की ओर से की गई।
- पारदर्शी प्रशासन, महिला सक्षमीकरण, विद्यार्थियों व युवा केन्द्रित कार्यक्रमों का आयोजन।
