नागपुर एयरपोर्ट हस्तांतरण की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था में हो सकते हैं बड़े बदलाव, CM फडणवीस रहेंगे मौजूद
Nagpur Airport News: नागपुर एयरपोर्ट का संचालन 25 जून को जीएमआर ग्रुप को सौंपा जाएगा। हस्तांतरण समारोह में सीएम फडणवीस और नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे। बाहरी सुरक्षा में बदलाव की चर्चा।
- Written By: रूपम सिंह
नागपुर एयरपोर्ट (सोर्स - सोशल मिडिया)
Nagpur Airport Devendra Fadnavis: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में अब बदलाव होता नजर आने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जीएमआर की निजी सुरक्षा एजेंसी रक्षा संभाल सकती है। इस समय एयरपोर्ट परिसर में मार्गों पर निगरानी रखने से लेकर रनवे के आसपास और सुरक्षा दीवार के निकट पिछले हिस्सों के द्वारों के पास महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) के जवान तैनात किये गए हैं। 3 शिफ्ट में 18-18 सुरक्षा कर्मी निगरानी रख रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आगामी 25 जून को नागपुर एयरपोर्ट के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए जीएमआर को हस्तांतरित किया जाएगा। इसकी तैयारी तेज हो चुकी है। इसी सिलसिले में जीएमआर द्वारा आगामी बदलावों और हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर चल रही अटकलों पर स्थिति स्पष्ट की गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवाई अड्डे के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव और महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ) की जगह जीएमआर की अपनी सुरक्षा विंग ‘रक्षा’ को तैनात किए जाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ‘रक्षा’ जीएमआर की ही एक अनुषंगी कंपनी है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय पर किया प्रदर्शन, प्रलंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
इसका उपयोग जीएमआर के निजी कार्यालयों और संपत्तियों की सुरक्षा के लिए किया जाता है रहा है, इसलिए यह चर्चा है कि नागपुर एयरपोर्ट के बहरी हिस्सों में भी रक्षा के सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की मुख्य सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा (सीआईएसएफ) की होती है। नागपुर में भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी लेकिन बाहरी परिसर में जीएमआर अपनी निजी सुरक्षा एजेंसी को जिम्मा दे सकती है।
अभी से स्थानीयों की अनदेखी
नागपुर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर बड़े पैमाने पर रोजगार के दावे किये गए हैं। इसमें स्थानीय युवाओं को अधिक अवसर की बात भी गई लेकिन अभी से जीएमआर में नियुक्तियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएमआर में करीब 200 लोगों की नियुक्ति की जा चुकी है लेकिन इसमें स्थानीय लोगों की अनदेखी की जा रही है। 200 में मुश्किल से 8 से 10 स्थानीयों को अवसर मिला है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या आगे भी इसी तरह की अनदेखी होगी।
यह भी पढें:- नागपुर में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर CRPF और CISF का कड़ा पहरा, 12,512 छात्र होंगे शामिल
25 को एयरपोर्ट पर हस्तांतरण कार्यक्रम
मिहान इंडिया लिमिटेड द्वारा 25 जून को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू, जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन जीएम राव की प्रमुख उपस्थिति में हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री आशीष जैस्वाल, महापौर नीता ठाकरे, राज्यसभा सांसद माया ईवनाते, सांसद श्यामकुमार बर्वे भी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।
