-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Neet Nagpur Re Exam Security Tight Crpf Cisf Deployed At Centres
नागपुर में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर CRPF और CISF का कड़ा पहरा, 12,512 छात्र होंगे शामिल
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur NEET Re-Exam: नागपुर में 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा सख्त। 30 केंद्रों पर 12,512 छात्र देंगे परीक्षा; CRPF, CISF और स्थानीय पुलिस संभालेगी कमान।

छात्र पर CRPF का कड़ा पहरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Paper Leak: नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद 21 जून को आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्रों पर 12,512 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने नियोजन भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है।
इसके तहत जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जबकि 16 परीक्षा केंद्रों पर सीआईएसएफ और पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी, ताकि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
विद्यार्थियों की सुविधा पर विशेष ध्यान
नागपुर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और केंद्र प्रमुखों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुचारु बैठने की व्यवस्था, जनरेटर की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखी जाएं। साथ ही केंद्र संचालित करने वाली संस्थाओं को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढें:- नागपुर मनपा घोटाला: फर्जी एवजदारों के नाम पर लाखों का घोटाला! मनपा आयुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में परीक्षा के नागपुर शहर समन्वयक प्राचार्य अरविंद सिंह ठाकुर, प्राचार्य फिरोज खान, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न परीक्षा केंद्रों के प्रमुख उपस्थित थे। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न होने देने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का कहना है कि इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके तथा विद्यार्थियों का विश्वास कायम रहे।
Neet nagpur re exam security tight crpf cisf deployed at centres
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













