Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के बाद नागपुर में नाबालिग कार चालक ने मचाया कोहराम, 5 लोगों को रौंदा, CCTV फुटेज आया सामने

पुणे के बाद नागपुर शहर में एक नाबालिग कार चालाक ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंद डाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई की। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 16, 2024 | 12:51 AM

नागपुर में कार एक्सीडेंट

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. पुणे के बाद नागपुर शहर में एक नाबालिग कार चालाक ने कोहराम मचा दिया। उसने अपनी कार से सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंद डाला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई की। इस हादसे में घायलों की पहचान महेंद्र अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, बसंती गोंड, गोलू साहू और कार्तिक के रूप में हुई है। यह हादसा नंदनवन में केडीके कॉलेज के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक कार चला रहा 17 वर्षीय राजकुमार (नाम बदला हुआ) नाबालिग बताया जा रहा है। वह परिसर के एक गैरेज में काम करता है। नंदनवन निवासी मंगेश मारोतराव गोमासे ने अपनी एमएच-25/आर-3929 नंबर की कार गैरेज में दुरुस्त करने डाली थी। शनिवार की दोपहर 12.45 बजे के दौरान राजकुमार ने कार दूसरी जगह पार्क करने के लिए गैरेज मालिक से चाबी ली। कार लेकर केडीके कॉलेज की ओर निकला। यू-टर्न लेते समय उसका कार से नियंत्रण छूट गया। कार सड़क किनारे लगे बाजार की तरफ घुस गई।

पुणे के बाद नागपुर में नाबालिग कार चालक ने मचाया कोहराम, 5 लोगों को रौंदा#KDKCollege #NagpurAccident #NagpurCarAccident pic.twitter.com/2hygfH1vxe — Shubham Sondawale (@sshubham95) June 15, 2024

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, डिप्रेशन से जूझ रही बेटी संग मां ने दी जान; इलाके में पसरा सन्नाटा

फल विक्रेता का ठेला उड़ाया

पहले एक फल विक्रेता और उसका ठेला उड़ाया। वहीं दूसरी दूकान पर अग्रवाल दंपति भी सब्जी खरीद रहे थे। उन दोनों को टक्कर मारी। सब्जी की दूकान लगाने वाली बसंती और कार्तिक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी रुकी। इस दौरान लगभग आधा दर्जन वाहन भी कार की चपेट में आए। वहां मौजूद युवाओं ने राजकुमार को कार से बाहर खींचा। उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। स्थानीय नागरिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची। राजकुमार को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीसीपी विजयकांत सागर ने भी घटना का जायजा लिया। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य 3 को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई लेकिन महेंद्र और वंदना अग्रवाल का उपचार जारी है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीआई घायतोंडे ने बताया कि कार चला रहे युवा की उम्र 17 वर्ष 9 महीने है। उम्र कम और लाइसेंस नहीं होने के बावजूद गैरेज मालिक ने उसे गाड़ी की चाबी दी। इसीलिए उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जा रहा है।

पांचपावली में बाइक सवार को उड़ाया

दूसरी घटना पांचपावली के कमाल चौक परिसर में हुई। एक कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार गाड़ी से उछलकर रास्ते के किनारे गिरा। जख्मी ताजबाग निवासी फिरोज खान बाबू खान (45) बताया गया। फिरोज को गंभीर चोटें आई है और अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक टेकानाका निवासी अनिल चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिरोज अपनी बाइक पर कमाल चौक से इंदोरा की ओर जा रहा था। इसी समय अनिल ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार और बाइक फुटपाथ से टकराने के बाद रुकी, लेकिन फिरोज उछलकर काफी दूर गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण फिरोज को पास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे में कार चालक अनिल को भी चोट लगी। उपचार के बाद पुलिस ने अनिल के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। ये दोनों ही दुर्घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

After pune minor car driver ran over 5 people in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2024 | 11:58 PM

Topics:  

  • Nandanvan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.