Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक ही दिन इंजीनियरिंग के 6 पेपर लीक, कॉलेजों ने परीक्षा को बना दिया तमाशा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 02, 2022 | 02:54 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा ली जा रही ग्रीष्म सत्र परीक्षा में हर दिन गड़बड़ी सामने आ रही है. इसके बावजूद उपकुलपति न तो कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और न ही परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है. यही वजह है कि पेपर शुरू होने से पहले ही छात्रों को प्रश्नों के बारे में जानकारी मिल रही है. शुक्रवार को एक इंजीनियरिंग कॉलेज में 6 विषयों के पेपर लीक हो गये. इस घटना के बाद विवि प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. साथ ही कॉलेजों द्वारा ली जा रही परीक्षा की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गये हैं.

दरअसल पेपर शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. विवि को जानकारी मिलते ही अधिकारी तुरंत पहुंचे. 9.30 बजे होने वाला पेपर रद्द कर दोपहर 12.30 बजे लिया गया लेकिन इस पूरे मामले में विवि की ओर से अधिकृत रूप से जानकारी नहीं दी गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अभियांत्रिकी के विविध विषयों की परीक्षा थी. प्रियदर्शिनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 10 विषयों की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से होनी थी लेकिन सुबह 9 बजे ही पेपर लीक होने के साथ वायरल हो गया. परीक्षा व मूल्यमापन संचालक प्रफुल्ल साबले महाविद्यालय पहुंचे और सभी 6 विषयों की परीक्षा को रद्द किया.

दिया गया दूसरा पेपर सेट

बताया गया कि पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही विवि द्वारा प्राचार्य से फोन पर पूछताछ की गई. इस बीच विवि के कंट्रोल रूम से भी जानकारी ली जाती रही. वायरल सभी पेपर की जांच की गई. इसके बाद ही परीक्षा को टाल दिया गया. बताया गया कि कुछ कमरों में छात्रों को पेपर भी बांट दिया गया था. बाद में उनसे वापस लिया गया. अचानक बदले घटनाक्रम की वजह से छात्र भी परेशान हो गये. तुरंत दूसरा पेपर सेट अपलोड किया गया. कर्मचारियों ने नये पेपर के झेराक्स निकाले. 12.30 बजे से परीक्षा शुरू की गई.

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मेट्रो फेज-2: कन्हान तक मेट्रो अब दूर नहीं! ऑटोमोटिव चौक रूट पर 68% काम पूरा, 11 स्टेशनों ने लिया आकार

SBL एनर्जी कंपनी में पुलिस का छापा! स्टॉक रजिस्टर से लेकर CCTV तक खंगाला, देखें क्या मिला?

अब घर बैठे देखें मनपा के कोर्ट केस का स्टेटस! वेबसाइट पर बनेगा स्पेशल ‘डैशबोर्ड’, सभापति का बड़ा आदेश

नागपुर में बिजली की रफ्तार! महावितरण ने 1 साल में बांटे 66,000 से अधिक कनेक्शन, ‘ईज ऑफ लिविंग’ का दिखा असर

मामला बेहद गंभीर

इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रम में एक ही दिन एक ही कॉलेज में 6 पेपर लीक होने की घटना बेहद गंभीर है. होम सेंटर पर पेपर निकालते ही वायरल हो जाना, किसी कर्मचारी का ही हाथ लगता है. जो पेपर लीक हुए थे उनमें  मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंन्स, इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल आदि विषयों का समावेश रहा. अब विवि प्रशासन द्वारा उक्त कॉलेज को नोटिस जारी किया जाएगा.  

6 engineering papers leaked on the same day colleges made the exam a spectacle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2022 | 02:54 AM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Nagpur University
  • Paper Leaked

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.