Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • World News |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के 341 PSI बने API, 40 से अधिक को नागपुर में पोस्टिंग, देखें लिस्ट

Nagpur News: राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है और प्रमोशन दिया गया है। यहां देखें लिस्ट।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jul 26, 2025 | 10:46 AM

महाराष्ट्र पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग में बड़े बदलाव किए गए। राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए। इसी के साथ राज्य की पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के तहत राज्य के 341 पुलिस उपनिरीक्षकों (पीएसआई) को सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

इन तबादलों के तहत नागपुर को 40 से अधिक नये एपीआई मिलेंगे। नासिक ग्रामीण के पीएसआई भगवान खंडू कोली अब नागपुर शहर में एपीआई का पदभार संभालेंगे। इसी तरह वर्धा से उमाकांत सोमला राठोड़, भंडारा से प्रियंका दत्तात्रेय गोदमले, नांदेड़ से मनीषा रामदत्ता गिरी, सोलापुर से शुभांगी जगन्नाथ जगताप, पिंपरी चिंचवड़ से संदीप कैलाश बोरकर की नियुक्ति की गई है।

इन अधिकारियों का भी हुआ प्रमोशन

इसके अलावा सतारा से सुधीर बालासो मोरे, लातूर से गणेश बापूराव कदम, पुणे से रवींद्र शिवराम शेगडे, बीड से राजा सीताराम जाधव, मुंबई से पूनम मच्छिंद्र मिरगणे, वर्धा से अश्विनकुमार वामनराव खेडीकर, पिंपरी चिंचवड़ से ज्ञानेश्वर अंकुशराव झोल और पुणे ग्रामीण से युवराज नवनाथ घोड़के को नागपुर में बतौर सहायक पुलिस निरीक्षक नियुक्ति दी गई है।

राज्य सरकार के आदेश के तहत इसी प्रकार राज्य के विविध जिलों से पदोन्नत 40 से अधिक पीएसआई को नागपुर में एपीआई के पद पर नियुक्त किया गया है। नागपुर में बतौर पीएसआई आशीष देवीदास मोरखडे, पूनम नंदुकुमार कोरडे समेत अन्य को एपीआई पदोन्नत करते हुए नागपुर में ही नियुक्ति दी गई है।

यह भी पढ़ें – स्मार्ट प्री-पेड मीटर नहीं लगेगी रोक! जवाब दायर करने HC ने दिया आखिरी मौका

इससे पहले मार्च महीने में 6 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था। इसमें नागपुर के अतिरिक्त आयुक्त को मुंबई में पदोन्नत किया गया था और आंचल गोयल को मुंबई का जिला कलेक्टर बनने का मौका मिला था।

स्थानांतरित अधिकारियों के नाम एवं स्थानांतरण स्थान

आंचल गोयल अतिरिक्त नगर आयुक्त, नागपुर को जिला कलेक्टर, मुंबई शहर, मुंबई के पद पर, अंकित मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जलगांव को छत्रपति संभाजी नगर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में, मीनल करनवाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नांदेड़ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, जलगांव के पद पर, कावली मेघना को परियोजना निदेशक, आईटीडीपी, किनवट और सहायक जिला कलेक्टर, किनवट उप-विभाग, नांदेड़ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नांदेड़ के रूप में नियुक्त किया गया था।

इनके अलावा करिश्मा नायर परियोजना निदेशक, आईटीडीपी, जव्हार और सहायक कलेक्टर, जव्हार उप-मंडल, पालघर को नासिक नगर निगम, नासिक में अतिरिक्त नगर आयुक्त के रूप में, रंजीत मोहन यादव को सहायक कलेक्टर, कुरखेड़ा उप-विभाग, गड़चिरोली को परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, गड़चिरोली और सहायक कलेक्टर, गड़चिरोली के पद पर नियुक्त किया गया था।

341 psis of maharashtra became apis more than 40 posted in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 10:46 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

सम्बंधित ख़बरें

1

बिना अनुमति लगाए गए स्मार्ट मीटर पर बवाल, वंचित बहुजन आघाड़ी ने दर्ज की आपत्ति

2

अपशब्द बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हिंगना में फूंका गोपीचंद पडलकर का पुतला

3

बिना फायर सुरक्षा के चल रहे फिल्म शूटिंग स्टूडियो, जान जोखिम में डालकर काम करने मजबूर कलाकार

4

मेयो में कुत्तों का आतंक, डॉक्टरों को काटा, सड़क दुर्घटना मामले में पिता ने दी झूठी जानकारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.