Nagpur News: घर में लगी आग से 3 सिलेंडरों में विस्फोट, घरेलू सामान जलकर खाक, महिला जख्मी
रविवार की रात घर में आग लगने से 3 सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला जख्मी हो गई। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मनपा दमकल कर्मी देर रात आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
घर में लगी आग से 3 सिलेंडरों में विस्फोट। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: रविवार की रात घर में आग लगने से 3 सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। इस घटना में एक महिला जख्मी हो गई। उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मनपा दमकल कर्मी देर रात आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर दिया।
पांचपावली क्षेत्र में शास्त्री उद्यान के समीप कुंभारपुरा में मटका-मूर्ति विक्रेता महिला के घर में सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। परिसर के नागरिक देवा मराठे ने मनपा के कंट्रोल रूम को करीब रात 9 बजे घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मनपा मुख्यालय से एक वाहन, सुगत नगर फायर स्टेशन से 2 वाहन सहित गंजीपेठ और लकड़गंज अग्निशमन दल के वाहन मौके पर पहुंचे।
अग्निशमन 5 वाहनों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत
इससे पूर्व परिसर के नागरिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अग्निशमन पांच वाहनों ने करीब 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में पीड़ित महिला बेबीताई बरवाड़े के टीन के शेड वाले पुराने घर की सामग्री समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कम्प्रेशर भी फूटा
बेबीताई रविवार की शाम को किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान घर में दो घरेलू गैस सिलेंडरों में विस्फोट और मूर्ति पेंटिंग का कम्प्रेशर फूटने से घर में भीषण आग लग गई। आग से घरेलू सामग्री समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडरों में विस्फोट के बाद कोई नुकीली चीज उछलकर परिसर में रहने वाली महिला लीलाबाई गोखले के पैर में लगने से उसे मामूली चोट आई है।
घायल महिला का मेयो अस्पताल में इलाज जारी
घायल महिला को मेयो अस्पताल में इलाज जारी है। गंजीपेठ के प्रभारी अधिकारी प्रकाश कावड़कर और सुगतनगर के रवीन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर कूलिंग ऑपरेशन चलाया। बेबीताई वरवाड़े गर्मी के मौसम में मटके बेचती है। उसने गणेश उत्सव के लिए मूर्तियों की खरीदी करने के लिए नगद राशि घर में रखी थी। आग से अलमारी में रखी नगद राशि जलकर खाक हो गई।
