Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑनलाइन जॉब के चक्कर में गंवाए 20.92 लाख, मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी से साइबर ठगी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jun 02, 2023 | 03:07 AM

Pic: Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. घर बैठे ऑनलाइन जॉब कर पैसा कमाने के चक्कर में मेडिकल अस्पताल का कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया. ठगों ने झांसा देकर 20.92 लाख रुपये की चपत लगा दी. बेलतरोड़ी पुलिस ने भारतीय सोसाइटी, प्रभुनगर निवासी हर्षेंद्र सिंह कलसुले (57) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

हर्षेंद्र मेडिकल अस्पताल के मेडिसीन विभाग में काम करते हैं. विगत 25 मार्च की शाम उन्हें सौम्या नामक महिला का मैसेज आया. उसने घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में पूछा. हामी भरने पर सौम्या ने उनसे वार्तालाप किया और बताया कि टूरिज्म कंपनी के वीडियो और लिंक पर उन्हें रेटिंग करनी होगी. रेटिंग का टास्क पूरा करने पर उन्हें कमीशन मिलेगा. आरोपी ने उन्हें ट्रिप एडवाइजर ट्रैवल एजेंसी नाम के टेलीग्राम ग्रुप में एड किया जिसमें 25 सदस्य और थे.

सौम्या के कहे अनुसार उन्होंने काम किया और एक डेमो टास्क पूरा करने पर उनके खाते में 800 रुपये जमा करवाए गए. इससे हर्षेंद्र को विश्वास हो गया. इसके बाद आरोपी ने उन्हें प्रीमियम टास्क पूरा करने पर अधिक फायदा होने की जानकारी दी. तैयार होते ही उन्हें टेलीग्राम पर सीएस चैनल कस्टमर केयर के माध्यम से टास्क दिए जाने लगे. प्रीमियम टास्क के लिए उनसे 10,000 रुपये डिपॉजिट करवाए गए. इसके बदले उन्हें 18,500 रुपये मिलने थे. यह रकम उन्होंने विड्रा नहीं की थी.

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के 10 स्टेशनों पर जल्द शुरू होंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, ई-ऑक्शन के जरिए मिली मंजूरी, यात्रियों को राहत

सावंगी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप; पुलिस की जांच जारी

अमरावती को बड़ी सौगात: आलियाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन हस्तांतरण मंजूर

120 स्टेशनों में सिर्फ 20 इमरजेंसी मेडिकल रूम चालू, मुंबई के उपनगरीय स्टेशनों पर अधिकांश ईएमआर बंद

इसके बाद आरोपियों ने और प्रीमियम टास्क पूरा करने के लिए रकम मांगी. हर्षेंद्र ने इनकार किया तो बताया गया कि आगे के टास्क पूरे करने पर ही पिछली रकम वापस मिलेगी. इस तरह 7 से 12 अप्रैल के बीच उनसे समय-समय पर कुल 20.92 लाख रुपये जमा करवाए गए. लेकिन 1 रुपया भी वापस नहीं मिला. ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

20 92 lakh lost due to online job cyber fraud from medical hospital employee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2023 | 03:07 AM

Topics:  

  • Medical Hospital

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.