Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: कामठी और भिवापुर रोड पर 2 अलग-अलग भीषण दुर्घटनाएं, दोनों में 3 लोगों की मौत, मासूम समेत 2 घायल

कामठी से खाना खाकर लौट रहे 3 युवकों को एक तेज़ रफ्तार टिप्पर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। तो वहीं भिवापुर तालुका में शनिवार शाम गोंडबोरी फाटे पर एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने भबाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 27, 2025 | 12:07 PM

कामठी और भिवापुर रोड पर 2 अलग-अलग भीषण दुर्घटनाएं (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: कामठी से खाना खाकर लौट रहे तीन युवकों को एक तेज़ रफ्तार टिप्पर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक मोपेड समेत टिप्पर में फंस गया और चालक ने उन्हें लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ। मृतक की पहचान शाहरूख खान कादिर खान (30, कन्हान) के रूप में हुई है, जबकि प्रविण डालीराम पोचपोंगले (24, कांद्री) और सौरव वासे (संजीवनी नगर, कांद्री) घायल हुए, जिन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार रात शाहरूख, प्रविण और सौरव कामठी में एक होटल में खाना खाने गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वे तीनों मोपेड क्रमांक एमएच-40/सीडब्ल्यू-7958 से घर लौट रहे थे। जबलपुर मार्ग पर न्यू खलासी लाइन इलाके में पीछे से आ रहे एमएच-40/सीडब्ल्यू-9796 क्रमांक के तेज रफ्तार टिप्पर ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। यह टिप्पर भीमकुमार इंदरचंद झारिया (35, खैरलांजी, सिवनी) चला रहा था। टक्कर के बाद प्रविण और सौरव सड़क किनारे गिर पड़े, लेकिन शाहरूख मोपेड समेत टिप्पर में फंस गया।

युवक को 100 मीटर तक घसीटा

चालक ने वाहन नहीं रोका और शाहरूख को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए कमसरी बाजार के पास तक ले गया। वहां मौजूद लोगों ने टिप्पर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत कामठी उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर तीनों को मेयो अस्पताल, नागपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद शाहरूख को मृत घोषित कर दिया। कामठी पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक भीमकुमार झारिया के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

नशे में धुत कार चालक ने ली छात्र की जान, नशापान कर वाहन चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ठाणे: सड़क हादसे में दिव्यांग हुई महिला दर्जी और मेड को मिला 28.6 लाख का मुआवजा, MACT ने सुनाया फैसला

अजय वहाने को बड़ी राहत: रिश्वत के आरोप से सब-रजिस्ट्रार दोषमुक्त, नागपुर की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

आनंद साई अर्बन क्रेडिट सोसाइटी मामला: HC ने वसूली अधिकारी को रोका, 5 मार्च को मंत्री के सामने पेश होंगे निदेशक

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

गोंडबोरी फाटे पर भीषण हादसा

नागपुर जिले के भिवापुर तालुका में शनिवार शाम करीब 5.30 बजे गोंडबोरी फाटे पर एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों वयस्कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठे बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

2 की मौत, मासूम गंभीर रूप से घायल

घायल बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही भिवापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

2 separate horrific accidents on kamthi and bhivapur road 3 people died in both 2 injured including an innocent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 12:07 PM

Topics:  

  • Accident
  • Accidental Death
  • Mayo Hopsital
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.