नागपुर रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े हत्या, 4 लोगों पर किया हमला, दो की मौत
नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों पर कंक्रीट के स्लैब से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में दो लाेगाें की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
- Written By: आकाश मसने
नागपुर रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों पर कंक्रीट के स्लैब से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में दो लाेगाें की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने सुबह प्लेटफॉर्म संख्या-छह पर बिना किसी उकसावे के पीड़ितों को रेलवे की पटरियों में इस्तेमाल होने वाला 50 किलोग्राम के कंक्रीट स्लैब से हमला कर दिया। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर जीआरपी की गश्ती टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जय कुमार केवट (45) को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें:– नागपुर की सीटों को लेकर महायुति में मचा घमासान, BJP शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने किया बड़ा दावा
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार हमले में तमिलनाडु निवासी गणेश कुमार (40) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
