- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur Unseasonal Rain Khaparkheda Hanuman Janmotsav Pandal Fall
नागपुर में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; खापरखेड़ा में उखड़े हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल
Nagpur Unseasonal Rain April: नागपुर में बेमौसम बारिश का तांडव! खापरखेड़ा में गिरे हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल और स्वागत द्वार। मौसम विभाग की आज भी बारिश की चेतावनी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर में भारी बारिश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
IMD Nagpur Weather Forecast: नागपुर शहर में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी की जगह शहरवासियों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिन के वक्त धूप खिली हुई थी। शाम तक बादल घिर आए। रात करीब 10 बजे के बाद तेज हवाएं चलीं। रात करीब 11 बजे जोरदार गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई। कई इलाकों में गर्जना के साथ बादल झमाझम बरसे। कुछ इलाकों में बौछारें के साथ बूंदाबांदी हुईं।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी सिटी के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। नागपुर समेत लगभग पूरे विदर्भ में घंटेभर से अधिक बारिश हुई। बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 39.2 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.2 डिग्री कम रहा। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 21.6 डिसे रहा। यह औसत से 0.5 डिसे कम रहा। बीते 24 घंटों में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
IMD Alert: खापरखेड़ा में गिरे पंडाल
वहीं तेज हवा और बारिश के कारण खापरखेड़ा में हनुमान जन्मोत्सव के लिए लगाए गए पंडाल और स्वागत द्वार गिर गए। रात 10 बजे अचानक बादल की गर्जना के साथ तेज हवाएं चलते लगीं। पूरे क्षेत्र में बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया।
सम्बंधित ख़बरें
आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा, यात्रियों को बड़ी सुविधा
संभाजीनगर: रमाई आवास योजना में सख्ती, लाभार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच; अपात्रों पर कार्रवाई संभव
संभाजीनगर: CSMSS पॉलिटेक्निक के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, IIT रुड़की में एआई प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान
चन्कापुर चमत्कारी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के मद्देनजर अखंड रामायण का पाठ शुरू था लेकिन बत्ती गुल होने से श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल की लाइट से रामायण का पाठ शुरू रखा। मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को भी भारी नुकसान होने की जानकारी है।
खापरखेड़ा में बत्ती गुल (सौजन्य-नवभारत)
यह भी पढ़ें – अमरावती में भीषण हादसा: रिद्धपुर रेलवे पुल से गिरा भारी लोहा, युवक की मौके पर मौत, एक घायल, मचा बवाल
खापरखेड़ा में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश
बुधवार रात को अचानक 10 बजे बादल की आवाज आने लगी बिजली कड़कड़ाने लगी और तेज आवाज शुरू हुई, पूरे क्षेत्र में बिजली गोल हो गई। पूरा अंधेरा छा गया। हवा के साथ बारिश होने से हनुमान जयंती के लिए लोगों ने बड़े-बड़े स्वागत गेट लगाए थे वह स्वागत गीत नीचे गिर गए। बड़े-बड़े पंडाल लगाए थे वह पंडाल गिर गए।
चन्कापुर चमत्कारी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती होने से अखंड रामायण का पाठ शुरू था लेकिन बिजली गोल होने से रामायण वालों ने मोबाइल लाइट से रामायण का पढ़ना शुरू रखा। अखंड रामायण रहने से उसको रोका नहीं जा सकता। मूसलाधार बारिश से किचड़ हो गया है। फसलों को नुकसान होने की खबर है।
Nagpur unseasonal rain khaparkheda hanuman janmotsav pandal fall
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
Apr 02, 2026 | 10:06 AMमुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा, यात्रियों को बड़ी सुविधा
Apr 02, 2026 | 09:59 AMट्रंप के बयान से सोने-चांदी की कीमतों में हाहाकार, गोल्ड ₹2547 सस्ता, सिल्वर में 13,613 रुपये की गिरावट
Apr 02, 2026 | 09:59 AMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर फिसल गई, जानें फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन
Apr 02, 2026 | 09:57 AMसंभाजीनगर: रमाई आवास योजना में सख्ती, लाभार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच; अपात्रों पर कार्रवाई संभव
Apr 02, 2026 | 09:36 AMआदित्य चोपड़ा की एक सलाह ने बदल दी दिव्या दत्ता की सोच, 20 फिल्में साइन करने के बाद लौटाया साइनिंग अमाउंट
Apr 02, 2026 | 09:32 AMईरान पर हमले की चेतावनी और शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex और Nifty धड़ाम, निवेशकों के करोड़ों रुपये डूबे
Apr 02, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM











