-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Anti Encroachment Drive Pardi Demolition Up Model
नागपुर में भी यूपी स्टाइल अतिक्रमण कार्रवाई, पारडी में 18 मकान ध्वस्त, जाने और कहां चला बुलडोजर?
- Written By: गोरक्ष पोफली
NMC Anti Encroachment Drive: नागपुर मनपा ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पारडी में 18 मकानों को बुलडोजर से ढाया गया और महल, सीताबर्डी, दिघोरी में भी सघन अभियान चला।

बुलडोजर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Anti Encroachment Drive: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब नागपुर महानगर पालिका (मनपा) ने भी शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर नीति अपना ली है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से मनपा के प्रवर्तन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को लकड़गंज जोन के पारडी परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनपा ने 18 पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया।
पारडी में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कार्रवाई
कार्रवाई की शुरुआत शुक्रवार सुबह लकड़गंज जोन अंतर्गत पारडी परिसर से हुई। यहाँ सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों में बाधा बन रहे 18 पक्के मकानों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, पूर्व नियोजित भारी पुलिस बंदोबस्त के कारण विरोध को दबा दिया गया और दस्ते ने अपना काम जारी रखा।
महल से दिघोरी तक सघन अभियान
मनपा का दस्ता केवल पारडी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। भांडेवाड़ी रेलवे स्टेशन रोड, एचबी टाउन से लेकर शास्त्री नगर परिसर तक फुटपाथ पर कब्जा जमाए अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अतिक्रमण सामग्री और ठेले जब्त किए गए। दिघोरी और उमरेड रोड पर भी सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर लगे अवैध निर्माणों और ठेलों पर सख्त कार्रवाई की गई। शहर के हृदय स्थल सीताबर्डी मेन रोड और वैरायटी चौक पर दिनभर अभियान चलाकर फुटपाथों को खाली कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
शिवसेना UBT का बड़ा ऐलान, बागी सांसदों के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 51 हजार का इनाम
नासिक कुंभ तैयारियों को झटका, एनजीटी की पेड़ कटाई पर रोक से 10 लेन सड़क और अंडरपास परियोजनाएं प्रभावित
यह भी पढ़ें: Nagpur 10th Board Result: सायली, स्मिथ और शांभवी ने मारी बाजी, जानें कौन है नागपुर के टॉपर्स
ऐतिहासिक स्थलों के पास भी चला डंडा
गांधीबाग जोन अंतर्गत दस्ते ने संयुक्त रूप से महाल चौक, बड़कस चौक, केलीबाग रोड और कल्याणेश्वर मंदिर जैसे व्यस्त और ऐतिहासिक क्षेत्रों में कार्रवाई की। सड़कों पर अवैध रूप से रखी गई सामग्री को जब्त किया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
Nagpur nmc anti encroachment drive pardi demolition up model
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Jun 27, 2026 | 02:30 PMनासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
Jun 27, 2026 | 02:21 PMबैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMVadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
Jun 27, 2026 | 02:11 PM15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jun 27, 2026 | 02:11 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM












