

Nagpur Electric Buses: नागपुर महानगर पालिका के परिवहन विभाग द्वारा संचालित शहर बस सेवा को उन्नत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मनपा अब बररों की पार्किंग और इलेक्ट्रक बसों के लिए मिहान क्षेत्र में नया चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है। मनपा की परिवहन समिति की बैठक में महाराष्ट्र विमानतल विकास महामंडल (एमएडीसी) से इस परियोजना के लिए 3.54 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी गई है।
परिवहन समिति की सभापति मंगला खेकरे, रुपाली ठाकुर, अर्चना पडोले, शैलेश पांडे, दिनेश यादव और शकील पटेल के साथ-साथ परिवहन व्यवस्थापक डॉ. मेघना वासनकर और कार्यकारी अभियंता नरेश सिंगमजोड़े प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन की जमीन के अलावा काठोडा डिपों और खापरी डिपो में फीडर के' के निर्माण के लिए 1 करोड़ 55 लाख 1 हजार 79 रुपये के खर्च को भी आज की बैठक में मंजूरी दी गई इसमें से वाडा डिपी में 33 केवी (KV) फोहर के निमीग के लिए 80 लाख 7 हजार 962 रुपये आईटत किए गए, जबकि खापरीडियो में फीडर के निर्माण पर 74 लाख 93 हजार 117 रुपये खर्च किए जाएंगे इस निधि से जियों के अंदर फीडर के के निर्माण के अलावा वहां की सड़कों और परिसर के अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे, मनपा आयुक्त ने इस खार्च को पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।
परिवहन विभाग को मिलने वाली यह जमीन मिहान के सेज क्षेत्र के बाहर मौजा खापरी में स्थित है। एमडीसी के संकलक महल ने मनपा की इस मांग पर अपनी सैद्धांतिक सहमति पहले ही दे दी है। यह जमीन महानगर पालिका को 66 वर्षों के पड़े (लीज) पर दी जाएगी।
इसके एवज में मनपा को 6 करोड़ 10 लाख 65 हजार रुपये की रागि अदा करनी होगी एमएडीसी के पास यह राशि जमा करने के बाद औपचारिक रूप से पट्टा करारनामा (लौज सीमेंट) किया जागा परिवहन समिति की बैठक में इस खर्च को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।