-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Dawakhana Aapke Dwar Mobile Medical Van Health Scheme Impact
नागपुर का ‘चलता-फिरता’ अस्पताल! ‘दवाखाना आपके द्वार’ ने 14 लाख लोगों को दी नई जिंदगी, घर बैठे मिला मुफ्त इलाज
- Written By: प्रिया जैस
Dawakhana Aapke Dwar Nagpur: नागपुर में ‘दवाखाना आपके द्वार’ योजना का कमाल! 2 साल में 14.29 लाख मरीजों की जाँच। 26 मोबाइल वैन के जरिए घर बैठे मिल रहा मुफ्त इलाज और दवाइयाँ।

'दवाखाना आपके द्वार' योजना (सौजन्य-नवभारत)
Mobile Medical Van Nagpur ZP: दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘दवाखाना आपके द्वार’ योजना को नागपुर जिले में व्यापक प्रतिसाद मिल रहा है। लगभग दो वर्षों में इस पहल के माध्यम से लाखों मरीजों को उनके घर के पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह महत्वाकांक्षी उपक्रम दिसंबर 2023 में शुरू किया गया।
जिला परिषद, जिलाधिकारी कार्यालय और जिला खनिज प्रतिष्ठान के सहयोग से शुरू की गई यह योजना राज्य में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है। योजना के तहत 26 मोबाइल मेडिकल वाहनों के माध्यम से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर मुफ्त प्राथमिक उपचार, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे गरीब और बुजुर्ग नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।
14 लाख 29 हजार 983 मरीजों की जांच
11 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2026 तक इस योजना के तहत 14 लाख 29 हजार 983 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 2685 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए, जबकि 185 टीबी और 120 कुष्ठ रोगियों का उपचार शुरू किया गया। जांच के दौरान 112 लोगों में मुख कैंसर पाया गया, जिनमें से 59 की सर्जरी की गई। वहीं 24 स्तन कैंसर मरीजों का ऑपरेशन भी किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
यह भी पढ़ें – प्रभाग-6 और प्रभाग-9 का बदला ‘पता’! वोटिंग पैटर्न प्रभावित करने के लिए भाजपा ने चली बड़ी चाल? मनपा में घमासान
इस अवधि में जिले में 12,747 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इनमें काटोल, कामठी, रामटेक, हिंगना, पारसिवनी, नरखेड़, भिवापुर, सावनेर, मौदा, नागपुर ग्रामीण, कुही और कलमेश्वर क्षेत्रों का समावेश है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज गहलोत के अनुसार इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर के पास ही इलाज मिल रहा है, जिससे समय और पैसे की बचत हो रही है तथा गंभीर बीमारियों को समय रहते रोका जा सकता है।
Nagpur dawakhana aapke dwar mobile medical van health scheme impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














