-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Branch Seized 150 Bags Rotten Supari Worth 30 Lakh
नागपुर में क्राइम ब्रांच का छापा, 150 बोरी सड़ी सुपारी जब्त, हर महीने 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Police Crime Branch: क्राइम ब्रांच ने नागपुर के पारडी क्षेत्र में छापा मारकर 30 लाख रुपये की 150 बोरी सड़ी सुपारी जब्त की। सुपारी माफिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सड़ी सुपारी जब्त (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Illegal Supari Trade: पुलिस विभाग लगातार सड़ी सुपारी की जमाखोरी और बेचने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने पारडी थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़े ट्रक से 150 बोरी सड़ी सुपारी जब्त की है। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि केवल सड़ी सुपारी का परिवहन करने वालों पर ही नकेल कसी जा रही है।
असल में सुपारी माफिया पुलिस की कार्रवाई से बचे हुए हैं। मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली कि पारडी थानांतर्गत जबलपुर रोड पर सीएम कोल्ड स्टोरेज में भारी मात्रा में सुपारी पहुंचाई जा रही है। खबर के आधार पर पुलिस दस्ते ने वहां छापा मारा। कोल्ड स्टोरेज के सामने खड़े ट्रक की जांच की गई। ट्रक में 150 बोरी सुपारी बरामद हुई।
हर महीने 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार
सुपारी की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। शहर में हर महीने सुपारी व्यापारी 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार करते हैं। इस व्यापार में कमाई को देखते हुए कुछ छुटभैये नेता भी सक्रिय हो गए। मुन्नवर, आसिफ, मोहित, अशोक, ऋषभ, धीरू, कुमार, दीपक और आमेसर सहित कई व्यापारियों का माल उनके गोदामों में जमा है लेकिन केवल ट्रांसपोर्टर ही पकड़े जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
नागपुर में बाबा ताजुद्दीन उर्स आज से, ताजबाग के आसपास बदली यातायात व्यवस्था; घर से निकलने से पहले जानें अपडेट
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
यह भी पढ़ें – कांग्रेस अकेले लड़ेगी BMC चुनाव, हाईकमान ने दी छूट! महाविकास आघाड़ी में मचा बवाल…तो सामने आए सपकाल
कैप्टन ने बनाई पैठ
पिछले कुछ समय में कैप्टन नामक सरगना ने इस धंधे में अपनी अच्छी पैठ बनाई है। अनेक व्यापारी ऐसे हैं जिन्होंने सिटी पुलिस से बचने के लिए बाहरी क्षेत्र में गोदाम बना रखे हैं। टिंकू सभी की आंख में धूल झोककर काम कर रहा है। असल में शहर के ऐसे कई सुपारी व्यापारी हैं जिनके रिश्तेदार अलग-अलग जिलों और राज्यों में गुटखा और पान मसाला की फैक्ट्री चला रहे हैं।
सड़ी सुपारी उनकी फैक्ट्रियों में भी सप्लाई की जाती है लेकिन अधिकांश धंधे शहर से ही संचालित होते हैं। अब धंधे में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि व्यापारी और ट्रांसपोर्टर एक दूसरे की टिप देकर माल पकड़वा रहे हैं। व्यापारियों के अलग-अलग गुट बनते जा रहे हैं और इससे शहर में गैंगवार होने का भी खतरा है।
Nagpur crime branch seized 150 bags rotten supari worth 30 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














