Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लाडकी बहनों के साथ धोखा, किसानों को मिली मायूसी’, MVA ने बजट पर उठाए कई सवाल

बजट पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार पर लाडली बहनों एवं किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया और सदन की सीढ़ियों पर आंदोलन शुरू कर दिया। विपक्ष के नेताओं ने बजट पर कई सवाल उठाए है। 

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 10, 2025 | 08:41 PM

हर्षवर्धन सपकाल, विजय वडेट्टीवार और जयंत पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा सोमवार को पेश किया गया बजट विपक्ष को रास नहीं आया। बजट पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार पर लाडली बहनों एवं किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया और सदन की सीढ़ियों पर आंदोलन शुरू कर दिया। विपक्ष के नेताओं ने बजट पर कई सवाल उठाए है।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकारी तिजोरी में पैसा नहीं है इसलिए इस सरकार के संकल्प का भी कोई महत्व नहीं है। ठाकरे ने विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किया महायुति का एक विज्ञापन दिखाते हुए कहा था, ‘बड़े-बड़े झांसे देकर महाराष्ट्र को कर्ज के दलदल में फंसा दिया।

जनादेश को अपमान करने वाला बजट

बजट के बाद आयोजित पत्रकार परिषद में ठाकरे ने कहा कि यह जनादेश का अपमान करने वाला बजट है। ये जो उनकी जीत है; हमारे विचार से, यह फर्जी मतदान, ईवीएम घोटाला, डबल वोटिंग का नतीजा है। लेकिन यदि सरकार को लगता है कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें बहुमत से चुना है, तो यह बजट उस बहुमत का अपमान करने वाला है।

क्योंकि लाडली बहनों को 2100 रुपए दिए जाने का कोई जिक्र नहीं है। मुख्यमंत्री के तौर पर, मैंने नागपुर अधिवेशन में किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की और उसे लागू किया। मुझे लाडली बहनों के लिए उनका प्यार नहीं दिखा, लेकिन ठेकेदारों के लिए उनका प्यार अभी भी बना हुआ है। यह प्यारे ठेकेदारों के लिए बजट है।

सरकार ने किया किसानों को धोखा देने का पाप

विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महायुति ने उन अत्यंत लाडली बहनों, किसानों, वंचितों और आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोटों से महायुति सरकार सत्ता में आई। चुनाव से पहले गुलाबी जैकेट पहनने वाले अब गुलाबी जैकेट और अपनी लाडली बहनों को भूल गए हैं।

मेरे महाराष्ट्र को कहां पहुंचा दिया?

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यह बजट किसानों के मुंह पर तमाचा है और उनकी लाडली बहनों के साथ धोखा है। चुनाव से पहले सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में घोषणा की थी कि वह लाडली बहनों को 2100 रुपए देगी।

बाद में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा गया कि बजट में इसे लागू किया जाएगा। लेकिन अब, जब ऐसा लग रहा था कि उनका तालमेल बैठ गया है। सरकार ने इस बजट में लाडली बहनों को छोड़ दिया है। महाराष्ट्र रुकेगा नहीं, कहने वालों महाराष्ट्र को कहां पहुंचा दिया है?

ध्येय हीन एवं नीतिहीन खोखला बजट : हर्षवर्धन सपकाल

कांग्रेस महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यह दिशाहीन, ध्येय हीन एवं नीतिहीन खोखला बजट है। सरकार ने किसानों, महिलाओं एवं आम जनता से विश्वासघात किया है।

सरकार का बजट सेवन हेवन जैसा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि सरकार ने घोषित योजनाओं के जरिए आम जनता सेवन हेवन में पहुंचाने यानी सपनों का सब्जबाग दिखाने का प्रयास किया है। इसमें कार से यात्रा करने वालों के लिए पुलों और सुरंगों के अनेक संकेत लगे हुए हैं।

एसटी बसों और ट्रेनों से यात्रा करने वाले आम, गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। महाराष्ट्र का राजस्व घाटा अनुमानित 20,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 45,892 करोड़ रुपए हो गया है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पिछले वर्ष घाटा 20,000 करोड़ रुपये दिखाया गया था, लेकिन संशोधित अनुमान के अनुसार यह 26,536 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसका मतलब यह है कि कुल घाटा 60,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। राजकोषीय घाटा भी 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर आज 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए हो गया है। यह आंकड़ा भी 1.5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।

Mva raised many questions on the budget and said that ladki bahin were cheated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2025 | 08:41 PM

Topics:  

  • Harshwardhan Sapkal
  • Maha Vikas Aghadi
  • Maharashtra Budget
  • Vijay Wadettiwar

सम्बंधित ख़बरें

1

बर्बाद किसानों के साथ मजाक कर रही सरकार, वडेट्टीवार बोले- 50,000 रु. प्रति हेक्टेयर दें मदद

2

महाराष्ट्र के ‘सुपर सीएम’ हैं ये ‘हाईजैक मंत्री’, कांग्रेस के दावे से सियासी गलियारों मे मचा हड़कंप

3

अब सत्ता में आए तो भूल गए, गीला अकाल को लेकर वडेट्टीवार ने सीएम को घेरा, विपक्ष में रहते की मांग

4

मुंह में राम, बगल में छुरी, RSS के 100 साल पर कांग्रेस का हमला, सपकाल ने पदयात्रा में दिया बड़ा बयान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.