बिना कॉलेज जाए लें डिग्री! YCMOU के 4 नए ऑनलाइन कोर्स को मिली मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन

YCMOU Online Admission 2026: YCMOU से अब घर बैठे करें B.Com, BCA, MCA और MBA। UGC-DEB से मिली 4 नए ऑनलाइन डिग्री कोर्सेज को मंजूरी। जानें एडमिशन प्रक्रिया, फीस और मेंटरशिप की पूरी जानकारी।
ycmou online degree courses bcom bca mca mba admission
यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय की फोटो(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

YCMOU Online Degree Courses: बिना कैम्पस जाए घर बैठे पढ़ाई कर डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय (YCMOU) ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है।

शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से विश्वविद्यालय में B.Com, BCA, MCA और MBA जैसे पाठ्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे।

DEB से मिली मंजूरी

इन पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (DEB) से मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव सोनवणे के अनुसार, इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश क्षमता की कोई निर्धारित सीमा नहीं होगी। इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को मेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश?

YCMOU को फिलहाल चार ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी मिली है। इनमें दो स्नातक और दो स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शामिल हैं। B.Com-UGG01,

BCA/ UGP06,

MCA-PGP01 और MBA -P130। ये पाठ्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

ycmou online degree courses bcom bca mca mba admission
छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने वाला ऐसी भाषा नहीं बोल सकता, मनोज जरांगे पर भड़के आशीष शेलार

एक क्रेडिट के लिए तैयार किए गए 150 वीडियो

ऑनलाइन पढ़ाई को विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने करीब दो वर्षों तक तैयारी की है। पाठ्यक्रम के क्रेडिट के आधार पर वीडियो लेक्चर तैयार किए गए हैं। प्रत्येक क्रेडिट के लिए करीब 150 वीडियो उपलब्ध कराए जाने की योजना है।

प्रत्येक वीडियो की अवधि लगभग 7 से 10 मिनट होगी। वीडियो देखने के बाद विद्यार्थियों के सामने संबंधित विषय पर प्रश्नावली आएगी। प्रश्नावली में सफल होने के बाद विद्यार्थी अगले वीडियो की पढ़ाई कर सकेगा। इससे विद्यार्थियों को विषय को चरणबद्ध तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

100 विद्यार्थियों पर एक मेंटर

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए हर 100 विद्यार्थियों पर एक मेंटर नियुक्त किया जाएगा। मेंटर विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप और ई-मेल का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

ycmou online degree courses bcom bca mca mba admission
कौन है जरांगे के अनशन का मास्टरमाइंड? भाजपा के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- मुझे इस आंदोलन से राजनीतिक बू आती है

ऑनलाइन प्रॉक्टर आधारित परीक्षा

इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी ऑनलाइन प्रॉक्टर आधारित प्रणाली से आयोजित की जाएंगी। यानी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की निगरानी ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

YCMOU पहले से ही दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रमाणपत्र, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय के राज्यभर में मौजूद अध्ययन केंद्रों के माध्यम से भी विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। अब ऑनलाइन डिग्री पाठ्यक्रम शुरू होने से उन कामकाजी विद्यार्थियों के लिए भी विकल्प बढ़े हैं, जो नियमित कॉलेज जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते।

विश्वविद्यालय के विभागीय केंद्र के विभागीय संचालक डॉ. वामन नाखले ने इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए: YCMOU की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से संबंधित विवरण देखा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com