Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर पर हमला; मामला दर्ज, दो आरोपी पुलिस हिरासत में

सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से दो को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने अस्पताल के एक वार्ड में महिला डॉक्टर पर उस समय कथित हमला किया, जब वह एक व्यक्ति का उपचार कर रही थीं।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 18, 2024 | 08:00 PM

सायन अस्पताल (फोटो: गूगल)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. सायन अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनमें से दो को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने अस्पताल के एक वार्ड में महिला डॉक्टर पर उस समय कथित हमला किया, जब वह एक व्यक्ति का उपचार कर रही थीं।

बता दें कि सायन अस्पताल को लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल और लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता है।

सायन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति महिला डॉक्टर पर चिल्लाया, जिसके बाद बहस शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि मरीज के साथ आयीं दो महिलाओं और एक पुरुष ने महिला डॉक्टर से मारपीट की जिसके बाद अस्पताल के कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी।

सम्बंधित ख़बरें

मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन

Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए

Masoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान

NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें: अबु धाबी से अवैध रूप से ला रहे थे सोना, मुंबई हवाई अड्डे पर दो यात्री गिरफ्तार

पुलिस ने तीन कथित हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र मेडिकेयर सर्विस पर्सन्स एंड मेडिकेयर सर्विस इंस्टीट्यूशंस (हिंसा और क्षति या संपत्ति के नुकसान की रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि तीन में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के संबंध में एक बयान में सायन अस्पताल ने कहा कि रविवार तड़के वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद एक रेजीडेंट डॉक्टर पर हमले की घटना हुई। एक मरीज के साथ नशे की हालत में आए पांच-छह लोगों के समूह ने डॉक्टर को धमकी दी तथा उनसे मारपीट की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: ठाणे में गोलीकांड, रिक्शा चालक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

बयान के अनुसार, “खुद का बचाव करने में उन्हें (डॉक्टर को) चोटें आयी हैं।” इस घटना को ‘चिंताजनक’ बताते हुए बयान में कहा गया है कि उनके डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसमें कहा गया है, “इसपर तुरंत ध्यान देने और सभी अस्पतालों में सख्त सुरक्षा उपायों को लागू करने की आवश्यकता है।”

महिला डॉक्टर पर हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से कथित बलात्कार व उसकी हत्या की घटना के बाद चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर देशभर में रोष है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Woman doctor attacked in mumbai sion hospital two accused in police custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2024 | 08:00 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.