Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महायुति में महायुद्ध! 2029 की कुर्सी एक, दावेदार अनेक, गठबंधन में ऑल इज नॉट वेल, जानें पूरा मामला

2029 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? शिंदे, फडणवीस या सुनेत्रा पवार? बच्चू कडू और जय पवार के बयानों ने महायुति में मचाई हलचल। पढ़ें राज्य की भविष्य की राजनीति पर विशेष रिपोर्ट।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 08, 2026 | 10:31 AM

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार (एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Next CM Of Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में भविष्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर घमासान शुरू हो गया है। महायुति के तीनों बड़े घटक दल भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के भीतर से उठती आवाजें संकेत दे रही हैं कि 2029 की राह इतनी आसान नहीं होने वाली। बच्चू कडू का शिंदे प्रेम, जय पवार की अपनी मां के लिए सीएम पद की इच्छा और भाजपा का देवाभाऊ (देवेंद्र फडणवीस) के प्रति अटूट विश्वास, अब एक-दूसरे के आमने-सामने है।

बच्चू कडू का बड़ा बयान

हाल ही में शिंदेसेना से जुड़ें बच्चू कडू ने गठबंधन के भीतर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दो टूक कहा, मेरी इच्छा है कि एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बनें। मैं देवेंद्र फडणवीस के बारे में क्यों सोचूं? भले ही हम सत्ता में साथ हैं, लेकिन हर दल अपने नेता के बारे में सोचता है। मैं अपनी पार्टी का विस्तार और ज्यादा सीटें जीतने के बारे में ही सोचूंगा। कडू का यह बयान संकेत देता है कि शिंदे समर्थक किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

बच्चू कडू (एआई फोटो)

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू

मंगेतर ने रची मौत की साजिश, प्रेमी संग मिलकर किले से खाई में धकेला; पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का खुला राज

वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी

नागपुर के दिघोरी रोड पर रफ्तार का कहर! ट्रैवल्स बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; 2 घायल

जय पवार का दांव

बारामती उपचुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद सुनेत्रा पवार का कद पार्टी में बढ़ा है। दिवंगत अजीत पवार के बेटे जय पवार ने अपनी मां के लिए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक कर सबको चौंका दिया है। जय पवार ने कहा कि, बारामती की जनता और कार्यकर्ताओं का सपना था कि अजीत दादा मुख्यमंत्री बनें। अब वह सपना सुनेत्रा पवार पूरा करेंगी।

अजीत पवार के निधन के बाद जिस तरह से पूरा पवार परिवार एकजूट दिख रहा है, उसने महायुति के गणित को उलझा दिया है। सवाल यह है कि अगर सुनेत्रा पवार को सीएम चेहरा नहीं बनाया गया, तो क्या वह महायुति में बनी रहेंगी?

सीटों का गणित और देवाभाऊ की लहर

भाजपा ने 2024 के चुनाव में 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि शिवसेना (शिंदे) ने 81 पर। राजनीति का सरल नियम है ज्यादा सीटें जीतनी हैं तो ज्यादा पर लड़ना होगा। क्या भाजपा आगामी चुनावों में शिंदे सेना को और अधिक सीटें देगी? यह एक बड़ा यक्ष प्रश्न है।

दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए देवेंद्र फडणवीस ही निर्विवाद नेता हैं। फडणवीस की लोकप्रियता और एकतरफा लहर के बावजूद यदि उन्हें मुख्यमंत्री पद नहीं मिलता, तो क्या भाजपा का कैडर इसे हजम कर पाएगा?

यह भी पढ़ें: 2029 में मुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार! अगले चुनाव में CM उम्मीदवारी को लेकर जय पवार ने जताई इच्छा

क्या खतरे में है महायुति?

महायुति के भीतर यह शीतयुद्ध तीन बड़े सवालों के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

  • शिंदे का सपना: अगर एकनाथ शिंदे को दोबारा सीएम प्रोजेक्ट नहीं किया गया, तो क्या वह भाजपा का साथ देंगे?
  • पवार परिवार की एकजुटता: अजीत पवार के जाने के बाद क्या एनसीपी का वोट बैंक सुनेत्रा पवार के सीएम चेहरे के बिना टिक पाएगा?
  • भाजपा का वर्चस्व: क्या भाजपा अपने छोटे सहयोगियों की महत्वाकांक्षाओं के आगे अपनी सबसे बड़ी दावेदारी कुर्बान करेगी?

2029 का चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि साख का भी होगा। फिलहाल महायुति में सब कुछ ठीक है का दिखावा भले ही हो, लेकिन अंदरूनी खींचतान बता रही है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की सियासत में बड़े भूकंप आ सकते हैं।

Who will be next cm of maharashtra 2029 analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • Bachchu Kadu
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai News
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.