Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब व्हील चेयर पर MBMC पहुंचे नगरसेवक राजीव मेहरा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 10, 2022 | 06:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भायंदर: कुछ जनप्रतिनिधि ऐसे होते हैं, जो चुनाव जीतने के बाद 5 साल  तक दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो खुद मुसीबत में होते हुए भी जनता की मुसीबतों को दूर करने में जुटे रहते हैं। ऐसे ही एक नगरसेवक (Corporator ) हैं राजीव मेहरा (Rajiv Mehra)।  मेहरा मीरा रोड, शीतल नगर क्षेत्र से कांग्रेस (Congress) के नगरसेवक हैं। इनकी खासियत है कि यह कभी शांत नहीं बैठते हैं। इन दिनों इनके पैर का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने टोटल बेड रेस्ट की सलाह दी है। बावजूद इसके वे सोमवार को मीरा-भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय ( Mira-Bhayander Municipal Corporation) व्हीलचेयर पर पहुंच गए। महानगरपालिका कमिश्नर  नहीं मिले तो बैरंग लौट गए।

मेहरा ने कहा कि अपने वार्ड में पेयजल और बरसाती पानी की निकासी की समस्या को लेकर वे बेहद चिंतित हैं। 20 दिनों में बरसात दस्तक दे सकती है। और उनका वार्ड इस साल भी डूब सकता है, जबकि उन्होंने वार्ड को जलभराव और पेयजल संकट से बचाने के उपाय काफी पहले ही करा ली थी, लेकिन महानगरपालिका प्रशासन की निष्क्रियता से वह क्रियान्वित नहीं हो पाईं।

सम्बंधित ख़बरें

जहर देकर 400 से अधिक वृक्षों की हत्या, भायंदर पश्चिम के कोपरा गांव परिसर का मामला

भायंदर में असल में हुआ टीवी सीरियल जैसा ड्रामा, बहू ने रची साज़िश उड़ाए सास के जेवर

इजरायल भेजने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी, भायंदर में बड़े फर्जीवाड़ा पर एक्शन

घर के दरवाजे तक पहुंचा तेंदुआ, दहशत में भायंदर का खाड़ीवर गांव, CCTV में कैद खौफनाक तस्वीर

 बरसाती जल की निकासी के दो रास्ते 

उन्होंने बताया कि उनके वार्ड से बरसाती जल की निकासी के दो रास्ते (नाले) हैं। एक लतीफ पार्क से होते हुए घोड़बंदर खाड़ी को जाता है और दूसरा शांति नगर होते हुए अय्यप्पा मंदिर तक प्रस्तावित किया गया है। घोड़बंदर खाड़ी वाला नाला एस.के. स्टोन जंक्शन के पास मेट्रो निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि अय्यप्पा मंदिर तक प्रस्तावित नाला का निर्माण सत्तापक्ष की अड़ंगेबाजी के चलते अधर में लटक गया है।

पानी की टंकी का काम नहीं हुआ शुरु

इसके अलावा वार्ड को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए शीतल नगर में दो एमएलडी क्षमता की एक टंकी उन्होंने मंजूर करवाई है, लेकिन उसका निर्माण प्रशासन शुरू नहीं करा रहा है। यह काम मार्च में सूर्या पानी परियोजना की निधि से होना निश्चित था। चूंकि इस परियोजना से पैसे आने में देर हो रहे थी, इसलिए वह अपने पैनल के चारों नगरसेवक की निधि खर्च कर इस काम को जल्द से जल्द करा देना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा है। इसलिए वे बीमार होकर भी महानगरपालिका का चक्कर काट रहे हैं। 

When the corporator rajiv mehra reached mbmc in a wheelchair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2022 | 06:43 PM

Topics:  

  • Bhayandar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.