उत्कृष्ट सेवा के लिए पश्चिम रेलवे की 57 महिला कर्मचारी सम्मानि, ईशा मलिक ने दिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार

Mumbai Railway News: पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ईशा मलिक ने 57 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और कार्य-जीवन संतुलन पर जोर दिया गया।
Western Railway Women's Welfare Organization honors 57 female employees for excellence. President Isha Malik emphasized empowerment and professional commitment.
पश्चिम रेलवे अध्यक्षा ईशा मलिक ने महिला रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया
Published on
Updated on

Western Railway Women Welfare Organization News: पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा पश्चिम रेलवे की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को उनके समर्पण, प्रतिबद्धता एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, यह कार्यक्रम उत्सवपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें महिला रेल कर्मचारी एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के सदस्य उपस्थित थीं।

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ईशा मलिक ने विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाली 57 महिला कर्मचारियों को कार्यकारी समिति के सदस्यों एवं अन्य की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईशा मलिक ने संगठन में महिला कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की तथा उनकी इस क्षमता की प्रशंसा की कि वे अपने व्यावसायिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्य एवं निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखती हैं।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल

उन्होंने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को कार्यस्थल से आगे बढ़कर बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। समान अवसरों के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग दिया जाना चाहिए तथा उन्हें आत्मविश्वासी, स्वतंत्र एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के संगठन के सुचारु संचालन में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया गया। यह कार्यक्रम न केवल महिला कर्मचारियों की उपलब्धियों का उत्सव रहा, बल्कि सभी स्तरों पर महिलाओं के लिए समावेशी, सहयोगपूर्ण एवं सशक्त कार्य वातावरण निर्माण के प्रति पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता भी रेखांकित हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com