Local Train: पश्चिम रेलवे का मेजर ब्लॉक, 10-11 जनवरी को 254 लोकल ट्रेनें रद्द
Mumbai Local Train: कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन के अंतिम चरण के काम के लिए पश्चिम रेलवे ने मेजर ब्लॉक लिया है। इसके चलते 10 और 11 जनवरी को 254 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
पश्चिम रेलवे (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर छठी रेलवे लाइन के कार्य को अंतिम चरण तक पहुंचाने के लिए पश्चिम रेलवे ने 30 दिनों का मेजर ब्लॉक लिया है।
यह ब्लॉक 20/21 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 18 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। इस अवधि में रेलवे ढांचागत कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।
इसी कड़ी में यात्रियों को आगामी शनिवार और रविवार को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिम रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 10 और 11 जनवरी को कुल 254 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। शनिवार को 101 और रविवार को 153 लोकल सेवाएं निरस्त की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai-Goa Highway: गडकरी की डेडलाइन फेल, 15 साल बाद भी अधूरा काम और मानसून की आहट से बढ़ी चिंता
Mumbai: वॉर रूम में CM फडणवीस ने की इंफ्रा परियोजनाओं की समीक्षा, देरी करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम
मूंछ मुंडवाकर और नकली दाढ़ी लगाकर ‘इकबाल शेख’ बने थे छगन भुजबल, 40 साल पुराने आंदोलन की कहानी
इंडिया पोस्ट ने शुरू किए बारकोड वाले अंतर्देशीय पत्र; कवरश्योर के साथ मिलकर बढ़ाएंगे इंश्योरेंस अवेयरनेस
रात से शुरू होगा मेजर ब्लॉक
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि 10 जनवरी की रात कांदिवली स्टेशन पर अप और डाउन फास्ट लाइनों पर पॉइंट्स के इंसर्शन और डिस्मैंटलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए मेजर ब्लॉक लिया गया है।
कांदिवली-मालाड सेक्शन भी रहेगा प्रभावित
इसके अलावा 10/11 जनवरी की रात कांदिवली-मालाड सेक्शन में भी फास्ट और स्लो दोनों लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति और समयबद्धता बेहतर हो सकेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में बदलाव
ब्लॉक के चलते केवल लोकल ही नहीं, बल्कि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी अस्थायी बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपडेटेड ट्रेन शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
ये भी पढ़ें :- Thane: मेट्रो-9, सूर्या परियोजना और आईटी हब का वादा, फडणवीस का मीरा-भाईंदर में चुनावी रोडमैप
यात्रियों से सहयोग की अपील
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग करें। रेलवे का कहना है कि छठी लाइन का यह कार्य पूरा होने के बाद कांदिवली-बोरीवली सेक्शन पर लोकल सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी और भीड़भाड़ में कमी आएगी।
