

Western Railway Extends 12 Special Trains: यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के बीच चलने वाली 12 स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि इन ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 1 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
विस्तारित ट्रेनों में बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल (09207) 27 नवंबर तक और भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09208) 26 नवंबर तक चलेगी। उधना-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल (09033) को 26 नवंबर तथा मालदा टाउन-उधना स्पेशल (09034) को 29 नवंबर तक बढ़ाया गया है। हालांकि, 09033 ट्रेन 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को तथा 09034 ट्रेन 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी।
सूरत-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09065) के फेरे 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक, जबकि छपरा-सूरत स्पेशल (09066) के फेरे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। प्रतापनगर-लालकुआं (09119) और लालकुआं-प्रतापनगर (09120) स्पेशल क्रमशः 29 और 30 नवंबर तक चलेंगी। प्रतापनगर-मऊ (09195) और मऊ-प्रतापनगर (09196) स्पेशल के फेरे क्रमशः 28 और 29 नवंबर तक जारी रहेंगे।
अहमदाबाद-मंगलुरु (09424) और मंगलुरु-अहमदाबाद (09423) साप्ताहिक स्पेशल क्रमशः 27 और 28 नवंबर तक चलेंगी। गांधीधाम-भागलपुर (09451) 27 नवंबर और भागलपुर-गांधीधाम (09452) 30 नवंबर तक संचालित होगी।
इसके अलावा साबरमती-हरिद्वार (09425) और हरिद्वार-साबरमती (09426) के फेरे क्रमशः 19 अक्टूबर से 23 नवंबर और 20 अक्टूबर से 24 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। ओखा-शकूर बस्ती (09523), शकूर बस्ती-ओखा (09524), वेरावल-हरिद्वार (09203) और हरिद्वार-वेरावल (09204) स्पेशल भी नवंबर तक चलेंगी। इंदौर-हज़रत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल (09309) 27 नवंबर और वापसी सेवा (09310) 28 नवंबर तक जारी रहेगी।