यात्रियों को खुशखबरी! बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन हुई नियमित, देखें पूरा शेड्यूल, रूट और कोच डिटेल्स

Bandra Jaipur Train Schedule: मुंबई से जयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बांद्रा–जयपुर एक्सप्रेस हुई नियमित, 27 अगस्त से बदलेगा समय। जानिए ट्रेन नंबर, समय और ठहराव की पूरी जानकारी।
19724 Bandra Terminus Jaipur Weekly Express
स्पेशल ट्रेन(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Bandra Terminus Jaipur Express Regularized: मायानगरी मुंबई से गुलाबी नगरी जयपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है।

अब ट्रेन संख्या 09724/09723 की जगह यह ट्रेन 19724/19723 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

इस दिन चलेगी

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इसकी नियमित सेवा 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19723 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को जयपुर से रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसकी नियमित सेवा 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

19724 Bandra Terminus Jaipur Weekly Express
मोदी-शाह भाग गए, गिरीश महाजन तू क्या चीज़ है! नासिक में गरजे संजय राउत, बीजेपी पर साधा तीखा निशाना

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।

19724 Bandra Terminus Jaipur Weekly Express
CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।

स्पेशल ट्रेन संख्या 09724 में पहले से आरक्षण करा चुके यात्रियों को समय में बदलाव का विशेष ध्यान रखना होगा। नियमित होने के बाद ट्रेन 55 मिनट पहले चलेगी। यानी बांद्रा टर्मिनस से इसका प्रस्थान समय सुबह 9:30 बजे के बजाय 8:35 बजे होगा।

यात्री ट्रेन के विस्तृत ठहराव समय और कोच संरचना की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ प्रणाली पर देख सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com