Mumbai: कांदिवली कार शेड में मेंटेनेंस कार्य, फास्ट लाइन पर स्पीड लिमिट और 102 लोकल कैंसिल
Mumbai Local Trains: कांदिवली कार शेड में तकनीकी रखरखाव के चलते पश्चिम रेलवे की 102 लोकल सेवाएं 20 जनवरी को रद्द रहेंगी। कांदिवली-मालाड के बीच फास्ट लाइनों पर गति सीमा लागू होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: पश्चिम रेलवे के कांदिवली कार शेड में तकनीकी रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े कार्यों के कारण प्रवेश और निकास मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इसके चलते कांदिवली से मालाड स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर गति सीमा लागू की जाएगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार 20 जनवरी को पश्चिम रेलवे की कुल 102 लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इनमें 12 डिब्बों की 83 फेरियां, 15 डिब्बों की 14 फेरियां और 5 वातानुकूलित (एसी) लोकल फेरियां शामिल हैं।
सुबह-शाम के समय यात्रियों को होगी परेशानी
लोकल सेवाओं के रद्द होने का सबसे ज्यादा असर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। मंगलवार को पश्चिम रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेनों में सामान्य से अधिक भीड़ देखने को मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
दर्यापुर SBI शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठप अजय, सतीश
सुरक्षा कारणों से लिया गया निर्णय
पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कांदिवली कार शेड में तकनीकी रखरखाव, सुरक्षा से जुड़े कार्यों और ट्रैक पर गति सीमा लागू किए जाने के कारण लिया गया है। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी था।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में बनेगा 30 मंजिला ‘बिहार भवन’, मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत
यात्रियों से यात्रा पूर्व योजना बनाने की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं। साथ ही लोकल ट्रेनों की अद्यतन समय सारिणी की जानकारी लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग या परिवहन सेवाओं का उपयोग करने पर विचार करें।
