'दीपक बुझने से पहले तेज जलता है', पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त पर संजय राउत का बड़ा बयान

West Bengal Election Results 2026: बंगाल चुनाव नतीजों के बीच संजय राउत ने भाजपा की जीत को पतन की शुरुआत बताया। उन्होंने वोटिंग में धांधली और ममता बनर्जी को हराने के पीछे बड़े घोटाले का आरोप लगाया है।
"Democracy will neither die nor be defeated, because the people of the country are alive"—Sanjay Raut's major statement regarding the election results.
संयज राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Raut On West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल चुनावों में BJP एक ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। यहां पहली बार भाजपा सत्ता में आने के करीब है। इसी बीच, शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BJP ने पश्चिम बंगाल में सचमुच जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते कसते कहा कि दीपक बुझने से ठीक पहले सबसे तेज जलता है। उन्होंने कहा बंगाल जीतना भाजपा और एनडीए के पतन की शुरुआत है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि 30 से 35 मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती रोक दी गई है, और कई मतदान केंद्रों पर BJP कार्यकर्ता लूटपाट कर रहे हैं।

संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना

शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी को हराना नामुमकिन है, लेकिन भाजपा और चुनाव के गठबंधन के कारण ये मुमकिन हो सका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पश्चिम बंगाल और असम में जीत के बाद भी देश चलाना आसान नहीं है। संजय राउत ने सवाल किया कि पिछले एक साल में भाजपा और एनडीए ऐसा क्या काम किया है? बेरोजगारी बढ़ गई है, महंगाई बढ़ रही है। गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। मणिपुर जल रहा है। विश्व में भारत की साख कम हुई है। फिर भी लोग मतदान कर रहे हैं, ऐसा दिखाया है। यह सब एक घोटाला है। राउत ने कहा कि ये जीत सीधे रास्ते से नहीं मिली है। जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में 92 लाख मतदाओं के नाम काटे गए यह उसका परिणाम है।

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, BJP ने बंगाल में 16 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 187 सीटों पर आगे चल रही है। ममता बनर्जी की TMC ने 6 सीट जीती है और 78 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और हुमायूं कबीर की पार्टी दो-दो सीटों पर आगे चल रही हैं।

ममता बनर्जी की सीट की स्थिति

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती के 13 दौर पूरे होने के बाद ममता बनर्जी को 46,726 वोट मिले हैं। वह अपने BJP प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी से 5,349 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। शुभेंदु अधिकारी फिलहाल 41,377 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती के कुल 20 दौर निर्धारित हैं।

शुभेंदु अधिकारी की सीट की स्थिति

शुभेंदु अधिकारी दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में, वोटों की गिनती के 15 दौर पूरे होने के बाद, शुभेंदु अधिकारी को 102,106 वोट मिले हैं। वह TMC उम्मीदवार पवित्र कर से 1,538 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। पवित्र कर को 100,568 वोट मिले हैं। इस सीट के लिए वोटों की गिनती के कुल 18 दौर होने हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com