Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेजल की जगह शबाना होती तो अब तक बुलडोजर चल जाता…MBBS छात्रा की भद्दी कॉमेडी पर वारिस पठान का तीखा हमला

Waris Pathan On KEM Hospital Student: KEM अस्पताल की छात्रा की भद्दी कॉमेडी पर वारिस पठान का तीखा हमला। कहा- सेजल की जगह शबाना होती तो अब तक घर पर बुलडोजर चल गया होता, न्याय में दोहरा मापदंड क्यों?

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 12, 2026 | 09:10 PM

वारिस पठान के बयान की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Waris Pathan On Sejal Pawar Dark Comedy: मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम अस्पताल की एक मेडिकल छात्रा, सेजल पवार द्वारा ‘डार्क कॉमेडी’ के नाम पर मृत शरीरों (डेड बॉडीज) को लेकर की गई असंवेदनशील टिप्पणियों ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने सरकार, मीडिया और कानून व्यवस्था पर “दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए तीखा तंज कसा है। पठान का कहना है कि अगर इस मामले में आरोपी का नाम कोई मुस्लिम होता, तो अब तक देश का माहौल और प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह अलग होती।

मर्यादा लांघना कॉमेडी नहीं: वारिस पठान

वारिस पठान ने अपना कड़ा रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि चाहे वह डार्क कॉमेडी हो, स्टैंड-अप कॉमेडी हो या सॉफ्ट ह्यूमर, हर चीज की एक मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी सीमा पार नहीं करनी चाहिए जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सेजल पवार द्वारा मृत शरीरों के निजी अंगों को लेकर की गई टिप्पणियों को पठान ने बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह एक डॉक्टर नहीं, बल्कि केईएम अस्पताल की एमबीबीएस तीसरे वर्ष की छात्रा है और उसका ऐसा व्यवहार चिकित्सा जगत की गरिमा के खिलाफ है।

नाम शबाना होता तो अब तक बवाल हो जाता

वारिस पठान ने इस विवाद को चुनिंदा न्याय का उदाहरण बताते हुए एक बड़ा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा, जरा कल्पना कीजिए, अगर सेजल पवार की जगह कोई ऐसी महिला होती जिसका नाम रिहाना, शबाना, आसिया या आयशा होता, तो क्या होता? पठान के अनुसार, यदि आरोपी मुस्लिम होती, तो अब तक पूरे मुस्लिम समुदाय को कटघरे में खड़ा कर दिया गया होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तक नेशनल टीवी पर डिबेट्स शुरू हो चुके होते और मीडिया ट्रायल के जरिए उसे ‘देशद्रोही’ या ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया गया होता।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश

वोट चोरी के बाद अब सबूत मिटाने की साजिश? बंगाल में 4000 EVM खाक होने पर विजय वडेट्टीवार का भाजपा पर बड़ा हमला

गड़चिरोली के युवाओं को वैश्विक शिक्षा का अवसर, ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय तक पहुंच

आदिवासी विकास परिषद ने उठाए समाजहित के मुद्दे, सांसद किरसान ने दिया आश्वासन

Mumbai, Maharashtra: AIMIM National Spokesperson Waris Pathan says, ”My view is that whether it is dark comedy, stand-up comedy, soft comedy, or dark humor, there should be limits to everything. No one should cross those limits in a way that hurts people’s sentiments. As for… pic.twitter.com/ms74HwcsOW — IANS (@ians_india) June 12, 2026

आरोपी कोई मुस्लिम लड़की होती तो….

वारिस पठान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आरोपी कोई मुस्लिम लड़की होती, तो पुलिस न केवल उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करती, बल्कि उसके परिवार वालों पर भी केस दर्ज हो जाते और शायद उसके घर पर ‘बुलडोजर’ भी चल चुका होता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं और जहां कोई मुसलमान दिखा, वे उन पर भेड़ियों की तरह टूट पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: अन्ना हजारे को 90वें जन्मदिन पर रक्षा मंत्रालय का अनूठा उपहार: रालेगण सिद्धि पहुंचा ऐतिहासिक टी-55 टैंक

छात्रा ऐसी हरकतों की आदी है

फिलहाल, इस मामले में सेजल पवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अस्पताल ने एक जांच समिति का भी गठन किया है। पठान ने यह भी दावा किया कि छात्रा ऐसी हरकतों की आदी है और उसने पहले भी इस तरह की चीजें की हैं। हालांकि छात्रा ने माफी मांग ली है, लेकिन वारिस पठान का कहना है कि संविधान सभी के लिए बराबरी की बात करता है। उन्होंने मीडिया की खामोशी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो मीडिया मुसलमानों के मामले में सक्रिय हो जाता है, वह अब चुप क्यों है?

यह मामला अब केवल एक छात्रा की ‘असंवेदनशील कॉमेडी’ तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसने धर्म, न्याय और कानून के समान क्रियान्वयन पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

Waris pathan on sejal pawar dark comedy kem hospital controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 09:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Waris Pathan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.