-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ward 136 Govandi Bmc Election Issues Candidates
शिवाजी नगर-गोवंडी का वार्ड 136 फिर ओबीसी के लिए आरक्षित, 34 हजार से अधिक मतदाता
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai: गोवंडी के प्रभाग 136 में प्रदूषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी सबसे बड़े चुनावी मुद्दे हैं। देवनार डंपिंग ग्राउंड और एमएमएस कंपनी के कारण बढ़ता प्रदूषण मतदाताओं को परेशान कर रखा।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News In Hindi: देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी का चुनाव नजदीक है। इस चुनाव की तैयारियां जोरों -शोरों पर हैं। 227 प्रभागों से 227 नगरसेवक को जनता चुनकर लाने वाली है जिसमें से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
नगर सेवकों से जनता उम्मीद करेगी कि वह एक बार फिर जनता की समस्याओं का निवारण करें। हम सिलसिलेवार तरीके से प्रत्येक प्रभाग में मतदाताओं की संख्या, जनता की समस्याएं व प्रमुख पार्टियों से उम्मीदवारों के प्रबल दावेदारों आदि से संबंधित जानकारियां आप तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे जिससे आप प्रत्येक पहलुओं से परिचित रहेंगे।
गोवंडी स्थित शिवाजी नगर इलाके के प्रभाग क्रमांक 136 में पिछले नगर सेवक चुनाव में लगभग 34 हजार मतदाता थे। यह सीट एक बार फिर ओबीसी के लिए आरक्षित है। आगामी चुनाव में मतदाताओं के बढ़ने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
2017 में इस प्रभाग से रुखसाना जीती थीं
यह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, यहां शिक्षा, साफ-सफाई व प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएं हैं। इस प्रभाग में बीएमसी द्वारा संचालित देवनार डंपिंग ग्राउंड होने की वजह से लोग तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं।
हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अगले दो वर्षों के भीतर इसे बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा क्वालिटी शिक्षा भी एक अहम मुद्दा है। पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ सुधार भी देखने को मिला है।
वर्ष 2017 के नगर सेवक चुनाव में इस प्रभाग से समाजवादी पार्टी की तरफ से रुखसाना सिद्दीकी चुनकर आई थी। नवभारत से बातचीत में उन्होंने बताया कि वार्ड 136 में पिछले कुछ वर्षों में सुधार आया है। यहां लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए दो बीएमसी के एचबीटी अस्पताल को शुरू किया गया, यहीं नहीं साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस बार्ड में सबसे बड़ी समस्या बढ़ता प्रदूषण है, क्योंकि बगल में एमएमएस कंपनी है और देवनार डम्पिंग ग्राउंड भी है। जिसकी वजह से लोग खतरनाक बीमारी का शिकार हो रहे है। वार्ड में अक्का और सरकारी हॉस्पिटल और स्कूल नहीं है। जिसके कारण लोग शिक्षा और इलाज से वंचित है। सड़कें, गलियां, गार्डन सब जर्जर है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में एलबीएस मार्ग पर बनेगा पहला फ्लाईओवर, 4 साल में पूरा होगा
-जमीर कुरेशी, अपक्ष
शिक्षा मिले, इसके लिए बच्चों को उच्च दर्ज की निरंतर प्रयास करती हूं। रखक-सफाई व प्रदूषण को लेकर हम गंभीर है। पिछले कुछ वर्षों में गोवंडी में बदलाव आया है और आगे यह और भी बेहतर होगा, जनता के लिए बेहतर काम करते रहेंगे
– रुखसाना सिद्दीकी, पूर्व नगर सेवक
Ward 136 govandi bmc election issues candidates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
Jul 22, 2026 | 08:25 AMMP Weather Update: 36 घंटे से प्रदेश में झमाझम बारिश, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
Jul 22, 2026 | 08:22 AMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:53 AMCJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
Jul 22, 2026 | 07:51 AMहम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?
Jul 22, 2026 | 07:49 AMRaksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














