-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- A 42 Km Flyover On Mumbais Lbs Road Gets Approval With Tenders Issued
Mumbai में एलबीएस मार्ग पर बनेगा पहला फ्लाईओवर, 4 साल में पूरा होगा
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai: एलबीएस मार्ग पर 4.2 किमी फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 1,635 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट सायन से घाटकोपर तक रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।

लाल बहादुर शास्त्री (सौ. सोशल मीडिया )
New Bridge On Lal Bahadur Shashtri Road: लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) मार्ग पर फ्लाईओवर के बनाए जाने के निर्णय से वाहन चालकों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों ने मांग की है कि महानगर पालिका जल्द ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करें।
हालांकि कुलों कल्पना टॉकीज से श्रेयस सिनेमा तक ब्रिज को बनाने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। सायन से लेकर थाना चेकनाका तक साढ़े 19 किलोमीटर लंबे लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर यह पहला फ्लाईओवर ब्रिज होगा, जो कि 4.2 किलोमीटर लंबा होगा, इसके बन जाने से लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर कुलां कल्पना टॉकीज से घाटकोपर (पश्चिम) में पंखे शाह दरगाह तक ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
मनपा साढ़े 4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण पर 1,635 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पुल का काम 4 साल में पूरा हो जाएगा। पुल की लंबाई साढ़े 4 किलोमीटर और चौड़ाई 15.50 मीटर होगी, मनपा के इस निर्णय से स्थानीय एवं वाहन चालकों ने खुशी व्यक्त की है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
मुंबई महानगर पालिका ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। पहले इसके लिये 700 करोड़ के खर्च होने का अनुमान था, लेकिन मनपा को पिछले 2 स्थल में कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिससे फ्लाइओवर के निर्माण की लागत बढ़ गई। मनपा ने दो वर्ष पहले कुर्ला कल्पना टॉकीज से घाटकोपर (पश्चिम) में पंखे शाह दरगाह तक साढ़े 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया था।
ब्रिज के लिए मैं काफी वर्षों से प्रयासरत था। इसके बन जाने से यातायात में सहूलियत होगी, नेवल के एनओसी मिलने के बाद ब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो बाया। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निमर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-राम कदम, विधायक
इस ब्रिज को जल्द बनाना चाहिए, शास्त्री मार्ग पर लालबहादुर कुलों से लेकर विक्रोली डिपो तक जाम लगा रहता है। श्रेयस सिग्नल पर लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
-आनंद कोठावड़े, घाटकोपर
ये भी पढ़ें :- Vasai-Virar में पानी विवाद ने ली जान, मच्छर स्प्रे से पड़ोसी की मौत
NOC पाने करना पड़ा दिक्कतों का सामना
- बिज से सटे एक किलोमीटर तक नौसेना की जमीन है, नौसेना ने इस जमीन के बगल सुरक्षा की दृष्टि से पुल के निर्माण पर आपत्ति जताई थी जिससे एनओसी मिलने में काफी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- इसी वजह से विलंब हो गया, ब्रिज निर्माण के लिए ठेकेदार का चयन दिसंबर के पहले सप्ताह में कर लिया जाएगा।
- कुर्ता एलबीएस से घाटकोपर-अंधेरी मार्ग पर यातायात काळी व्यस्त रहता है। यदि पलाइओवर को घाटकोपर-अंधेरी लिंक रोड से जोड़ दिया जाए, तो वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।
- नौसेना के गोदाम के बगल ब्रिज के दोनों तरफ छह मीटर से अधिक ऊंचे साउंड बैरियर लगाए जाएंगे इससे वाहन चालक नौसेना की गतिविधियों की न देख सकें। पुल का काम बार साल में पूरा हो जाएगा।
A 42 km flyover on mumbais lbs road gets approval with tenders issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMमोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Jul 22, 2026 | 09:18 AMAbraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Jul 22, 2026 | 09:18 AMप्रदर्शन में क्यों नहीं दिखे शशि थरूर? कयासों के बीच घायलों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, सरकार को चेताया
Jul 22, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














