शिवाजी नगर भूमिगत मार्ग हादसा, ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ केस की मांग

Chhatrapati Sambhaji Nagar के शिवाजी नगर मार्ग से गुजरना अपनी जान को जोखिम में डालना हो सकता है। इस कार्यरत रेलवे रूट पर एक किसान की बाइक फिसलने से गंभीर चोट के कारण मौत हो गई है।
Chhatrapati Sambhaji Nagar
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Nagar News: शिवाजी नगर भूमिगत मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। भूमिगत रेलवे मार्ग में बाइक फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल किसान की शनिवार शाम दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त अंकुश भाऊराव शंकपाल (64, निवासी चिकलथाना) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकपाल इलेट्रिक बाइक की सर्विसिंग करने के लिए शुक्रवार दोपहर शिवाजी नगर भूमिगत मार्ग से देवलाई चौराहे की ओर जा रहे थे।

भूमिगत मार्ग में बड़े पैमाने पर पानी व कीचड़ जमा होने से बाइक फिसल गई। दुर्घटना में उनके सिर में चोट आ गई। नागरिकों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस बीच, उपचार के दौरान शनिवार, 20 सितंबर की शाम उनकी मौत हो गई। मृतक शंकपाल के पश्चात पत्नी व दो लड़के हैं।

ठेकेदार व अधिकारियों पर केस दर्ज की मांग

कई वर्षों की मांग के बाद शिवाजी नगर भूमिगत मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हुआ है, मगर उसकी गुणवत्ता हमेशा सुर्खियों में रही है, आनन-फानन में काम किए जाने से इसके स्तर को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। यही नहीं, इसे लेकर कई बार शिकायते भी की गई है। अब हादसे में बेकसूर वृद्ध की मौत के बाद यह पुल फिर विवादों में केंद्र में आ गया है। मृतक किसान के रिश्तेदारों ने ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस बीच, अंकुश थोरात की मौत के बाद पुंडलिक नगर पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण की तफ्तीश जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com