Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर घेरे में धनंजय मुंडे, बीड में फसल बीमा योजना के ‘भ्रष्टाचार’ का गुंज रहा मुद्दा, वडेट्टीवार ने साधा निशाना

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे की निगरानी में बीड में फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं का आरोप लगाया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 21, 2025 | 08:34 PM

फिर घेरे में धनंजय मुंडे। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में बीड का नाम गुंजने के बाद अब फसल बीमा योजना को लेकर बीड फिर से चर्चा में है। और इस बार भी घेरे में है कृषि मंत्री धनंजय मुंडे। सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में इस्तीफे की मांग के बाद अब लगातार धनंजय मुंडे को चारों ओर से निशाना बनाया जा रहा है। और इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री धनंजय मुंडे की निगरानी में बीड में फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने एक विशेष समिति बनाए जाने और बीड फसल बीमा मॉडल से जुड़े फैसलों का पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन करने की मांग की।

बीड मॉडल का उद्देश्य

बता दें कि मुंडे पिछली एकनाथ शिंदे सरकार में जुलाई 2022 से दिसंबर 2024 तक कृषि मंत्री रहे थे। मुंडे वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय संभाल रहे हैं। वडेट्टीवार ने एक बयान में आरोप लगाया कि बीड मॉडल का उद्देश्य किसानों की मदद करना नहीं है। इसकी योजना भ्रष्टाचार को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला

Maharashtra Budget: आज से महाराष्ट्र बजट सत्र की शुरुआत, इतिहास में पहली बार बिना नेता प्रतिपक्ष के चलेगा सदन

राज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात

चर्मकार युवाओं को चमड़ा उद्योग का प्रशिक्षण, पीयूष गोयल की पहल से उत्तर मुंबई में खुला कौशल विकास का नया द्वार

2024 में दायर 4 लाख फर्जी बीमा दावे

उन्होंने राज्य सरकार पर फसल बीमा योजना के तहत अपनी जिम्मेदारी से बचने और किसानों को उनके उचित लाभ से वंचित करने का आरोप लगाया। वडेट्टीवार ने सवाल किया कि 2024 में दायर चार लाख फर्जी बीमा दावों में से केवल 1.09 लाख का ही निपटारा किया गया है। कल इन फर्जी दावों के लिए किसानों को दोषी ठहराया जाएगा लेकिन उन लोगों का क्या होगा, जिन्होंने इस भ्रष्टाचार से बड़े पैमाने पर लाभ कमाया है? फसल बीमा का बीड मॉडल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का एक घटक है।

महाराष्ट्र की ख़बरों यहां क्लिक करें…

150-200 किसानों के नाम फर्जी दावे

इस योजना के तहत बीमा कंपनी एकत्रित प्रीमियम का 110 प्रतिशत भुगतान करती है और अगर मुआवजा राशि 110 प्रतिशत से अधिक है, तो राज्य सरकार अंतर का भुगतान करती है। वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि इस फसल बीमा योजना के तहत, डीबीटी यानी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को बंद करने के बाद 105 करोड़ रुपये फर्जी खातों में डाले गए। इसके अलावा, धनंजय मुंडे की टीम ने 150-200 किसानों के नाम फर्जी दावों में जोड़े हैं। इन अनियमितताओं में खुद मंत्री का नाम भी शामिल है।

फडणवीस से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग

उन्होंने बीड फसल बीमा मॉडल में ‘भ्रष्टाचार को रोकने’ के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि बीड मॉडल किसानों के हित में नहीं बल्कि पैसे हड़पने के लिए बनाई गई योजना है। यह भ्रष्टाचार मंत्री की प्रत्यक्ष संलिप्तता के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार भ्रष्ट नेताओं को बचा रही है। वडेट्टीवार ने पूछा कि अगर कृषि मंत्री के पास इतना अधिकार है, तो डीबीटी योजना को क्यों बदला गया और उन्हें जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया गया?

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Wadettiwar targeted dhananjay munde over corruption in crop insurance scheme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 08:34 PM

Topics:  

  • Crop Insurance Scheme
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.