'तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण', मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या

Mumbai Vikhroli Double Murder: विक्रोली में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में पिता और 14 वर्षीय बेटे की चाकू घोंपकर हत्या। परिवार के ही 2 आरोपी गिरफ्तार।
Mumbai Vikhroli Double Murder
विक्रोली डबल मर्डर केस में जांच करती मुंबई पुलिस(प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Updated on

Vikhroli Double Murder Park Site: मुंबई के विक्रोली इलाके में गुरुवार (6 अगस्त) तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पार्कसाइट स्थित राहुल नगर में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना हिंसक हो गया कि एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया।

इस घटना में 40 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा और उनके 14 वर्षीय मासूम बेटे श्लोक विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विरोध करने पर लात-घूंसों और चाकू से किया हमला

पार्कसाइट पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, तड़के घर में तेज आवाज में संगीत बजाए जाने को लेकर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

झड़प के दौरान गुस्साए आरोपियों ने लात-घूंसों के साथ धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सुनील विश्वकर्मा, उनका 14 वर्षीय बेटा श्लोक, पत्नी अंजू विश्वकर्मा और छोटा बेटा विवान विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mumbai Vikhroli Double Murder
'नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए', नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान

अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित किया

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ सभी घायलों को तुरंत पास के राजावाड़ी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील विश्वकर्मा और उनके बेटे श्लोक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल अंजू विश्वकर्मा और छोटे बेटे विवान विश्वकर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है।

Mumbai Vikhroli Double Murder
गूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

दो आरोपी हिरासत में, फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पार्कसाइट पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे के सही कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com