Mumbai News: विक्रोली में दो फुट ओवर ब्रिज ठप, यात्रियों और बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

Footover Bridge In Mumbai: विक्रोली में जर्जर फुट ओवर ब्रिज बंद होने से स्कूली बच्चियां हाईवे को जोखिम लेकर पार कर रही हैं।दूसरा ब्रिज भी बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
Footover Bridge In Mumbai
मुंबई में फुटओवर ब्रिज बंद (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: विक्रोली पूर्व कन्नमवार नगर और टैगोर नगर को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज को बंद कर दिए जाने के बाद लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। फुट ओवर ब्रिज के ऊपर से किनारे की रेलिंग के सहारे स्कूली बच्चियों को हाईवे क्रॉस करते देखा जा रहा है।

इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने सोशल साइट पर पोस्ट कर प्रशासन को जगाने की कोशिश की है। महानगर पालिका ब्रिज को लेकर कोई स्थाई या अस्थाई समाधान नहीं निकाल रही है।

मनपा ब्रिज विभाग ने मई 2025 में जर्जर बताते हुए ब्रिज को बंद कर दिया, जिसका अभी तक मरम्मत नहीं किया गया। ब्रिज को लेकर कई बार खबरें भी प्रकाशित की गई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। बच्चियों का इस तरह से हाईवे के ऊपर से फुट ओवर ब्रिज के ऊपर किनारे की रेलिंग पड़कर आना जाना बड़े खतरे की तरफ इशारा कर रहा है।

जर्जर बताकर बंद कर दिए थे ओवर ब्रिज, दूसरा ब्रिज भी किया बंद

2022 में भी एक फुट ओवर ब्रिज को जर्जर बता कर बंद किया गया था, उसके बाद दूसरे ब्रिज को भी बंद किये जाने से परेशानी खड़ी हो गई, मनपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मई महीने में विक्रोली पूर्व में प्रवीण होटल, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (ईईएच) पर एफ 05 पैदल यात्री पुल की मरम्मत के लिए बंद किया गया है।

यात्री कन्नमवार नगर से टैगोर नगर और रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए इस पुल का उपयोग करते हैं। इस पुल के बंद होने से पदयात्री और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को बहुत दूर से घूम कर जाना पड़ता है।

ब्रिज को बार-बार मरम्मत के नाम पर बंद किया जाता है और विरोध के बाद शुरू कर दिया जाता है। लेकिन ब्रिज की मरम्मत नहीं होती है। एक ब्रिज को पहले ही बंद किया गया था दूसरा भी बंद कर दिया।

- रमेश, विक्रोली

ब्रिज को केवल बंद करते हैं, इसकी मरम्मत 66 नहीं की जाती है। कई बार मरम्मत करवाने की भी मांग की गई, लेकिन नहीं की गई। इसी तरह एक ब्रिज को हमेशा के लिये बंद कर दिया गया और अब दूसरा ब्रिज भी बंद किया गया है।

- रितेश करकेरा, एडवोकेट विक्रोली

नवभारत लाइव से विक्रोली के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com