'मराठी PM बने तो होगी खुशी', देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज

Wadettiwar On FadnavisPrime Minister Controversy: देवेंद्र फडणवीस के चाचा द्वारा उन्हें पीएम प्रत्याशी बताए जाने पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने तंज कसा और मराठी PM पर बयान दिया।
Vijay Wadettiwar On Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस और विजय वडेट्टीवार(सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vijay Wadettiwar On Devendra Fadnavis PM: महाराष्ट्र की राजनीति में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर एक नया और दिलचस्प सियासी घमासान शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चाचा द्वारा उन्हें भविष्य का प्रधानमंत्री बताए जाने वाले बयान के बाद विपक्ष के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

वडेट्टीवार ने तंज कसते हुए कहा कि यदि केंद्र से शीर्ष नेतृत्व (मोदी-शाह) को हटाकर कोई मराठी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो यह पूरे महाराष्ट्र के लिए खुशी की बात होगी। इस बयान के सामने आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।

आज नहीं तो कल भतीजा देश का PM बनेगा

पूरे विवाद की शुरुआत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काका (चाचा) बालासाहेब फडणवीस के एक सार्वजनिक बयान के बाद हुई। देवेंद्र फडणवीस के जीवन पर लिखी किताब के विमोचन और हालिया कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने कहा था कि "मेरा भतीजा आज नहीं तो कल देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा।"

फडणवीस के चाचा के इस दावे के बाद महाराष्ट्र के सियासी हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि क्या बीजेपी के भीतर भावी नेतृत्व को लेकर कोई अंदरूनी सुगबुगाहट चल रही है।

Vijay Wadettiwar On Devendra Fadnavis
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका

बीजेपी में फैसला रिश्तेदार नहीं, गुजरात के दो नेता करते हैं

मीडिया द्वारा इस बाबत पूछे जाने पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि किसी भी पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार का यह सोचना स्वाभाविक है कि उनके घर का व्यक्ति देश के शीर्ष पद पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस में हमारी सरकार बनने पर पार्टी नेतृत्व फैसले लेता है, लेकिन बीजेपी में सारे फैसले गुजरात के दो नेता (नरेंद्र मोदी और अमित शाह) ही करते हैं।"

वडेट्टीवार ने आगे जोड़ते हुए कहा कि अगर उन दोनों नेताओं को हटाकर महाराष्ट्र का कोई मराठी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो विपक्ष में रहने के बावजूद यह उनके लिए बेहद खुशी का विषय होगा।

महाराष्ट्र की राजनीति में गरमाया 'मराठी पीएम' का मुद्दा

विजय वडेट्टीवार के इस सांकेतिक बयान ने महाराष्ट्र के क्षेत्रीय गौरव और राष्ट्रीय राजनीति के समीकरणों को एक बार फिर आमने-सामने ला खड़ा किया है। जहां बीजेपी इसे विपक्ष की घबराहट बता रही है, वहीं विपक्षी खेमा इसे बीजेपी के भीतर भावी उत्तराधिकार की जंग से जोड़कर देख रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थक कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर क्या आधिकारिक पलटवार करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com