-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Versova Police Negligence Elderly Stroke Patient Delayed Treatment Paralysed
बुजुर्ग को आया स्ट्रोक, मुंबई पुलिस समझती रही नशेड़ी! 5 घंटे थाने में बैठाया, अब खतरे में जान
- Written By: आकाश मसने
Stroke Patient Police Negligence Case: मुंबई में कार चलाते समय स्ट्रोक आने से अनियंत्रित हुई कार के बाद पुलिस ने 73 वर्षीय बुजुर्ग को शराबी समझकर 5 घंटे थाने में बैठाया। अब बुजुर्ग की जान खतरे में है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Versova Police Negligence Case: मुंबई की वर्सोवा पुलिस की खौफनाक लापरवाही का मामला सामने आया है। कार चलाते समय अचानक ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए एक 73 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यवसायी को पुलिस ने शराब के नशे में समझ लिया और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय करीब पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा। परिजनों का गंभीर आरोप है कि पुलिस की इस लापरवाही और इलाज में हुई पांच घंटे की देरी के कारण बुजुर्ग के शरीर का दाहिना हिस्सा हमेशा के लिए लकवाग्रस्त हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के वर्सोवा इलाके के निवासी सेवानिवृत्त व्यवसायी शरद कदम को कार चलाते समय अचानक स्ट्रोक आया। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकरा गई। परिवार का कहना है कि स्ट्रोक के कारण उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे शराब के नशे का असर मान लिया।
बुजुर्ग के शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त
परिजनों का आरोप है कि मुंबई पुलिस ने मौके पर न तो ब्रेथलाइजर टेस्ट कराया और न ही तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इसके बजाय उन्हें वर्सोवा पुलिस स्टेशन ले जाकर करीब पांच घंटे तक बैठाए रखा। बाद में उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रात करीब 8 बजे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में स्ट्रोक की पुष्टि हुई। परिवार का दावा है कि इलाज में हुई देरी के कारण उनके शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
पहले मातारानी को किया प्रणाम, फिर दानपेटी की साफ, नागपुर के मंदिर में संस्कारी चोर का कारनामा! देखें VIDEO
नितिन गडकरी की सौगात, नागपुर का कलमना-कामठी मार्ग बनेगा 4 लेन; ₹30 करोड़ से होगा कायाकल्प
मुंबई में खुली जगहों की भारी कमी, 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान, अध्ययन रिपोर्ट ने जताई चिंता
नागपुर ZP के पास लीगल सेल ही नहीं! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा फैसला
शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज
वर्सोवा पुलिस ने एक कांस्टेबल की शिकायत पर शरद कदम के खिलाफ लापरवाही, गैर-जिम्मेदाराना और कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर उनसे शराब की गंध आ रही थी। रक्त में अल्कोहल की जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
अंधेरी पश्चिम के पार्षद एवं शरद कदम के भतीजे रोहन राठौड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद एक डॉक्टर ने स्ट्रोक के स्पष्ट लक्षणों की अनदेखी की। उनका कहना है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने पर अड़ी रही और समय पर चिकित्सा सहायता नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि यदि तत्काल इलाज मिलता तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता था।
यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच
विधायक अमित साटम ने पुलिस ने मांगा जवाब
इस मामले को लेकर भाजपा विधायक अमित साटम ने डीसीपी पुरुषोत्तम कराड को पत्र लिखकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक से यह भी पूछा है कि बुजुर्ग को तत्काल चिकित्सा सहायता क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई।
Versova police negligence elderly stroke patient delayed treatment paralysed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुजुर्ग को आया स्ट्रोक, मुंबई पुलिस समझती रही नशेड़ी! 5 घंटे थाने में बैठाया, अब खतरे में जान
Jul 30, 2026 | 04:29 PMपहले मातारानी को किया प्रणाम, फिर दानपेटी की साफ, नागपुर के मंदिर में संस्कारी चोर का कारनामा! देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:26 PMJP नड्डा के साथ लंच करते दिखे TMC नेता, BJP से नजदीकियों पर सौगत रॉय ने तोड़ी चुप्पी; बताई पूरी सच्चाई
Jul 30, 2026 | 04:24 PMनितिन गडकरी की सौगात, नागपुर का कलमना-कामठी मार्ग बनेगा 4 लेन; ₹30 करोड़ से होगा कायाकल्प
Jul 30, 2026 | 04:20 PMमुंबई में खुली जगहों की भारी कमी, 1.28 वर्गमीटर खुला स्थान, अध्ययन रिपोर्ट ने जताई चिंता
Jul 30, 2026 | 04:17 PMदतिया उपचुनाव: मतदान के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती; MP सरकार और ECI को नोटिस जारी
Jul 30, 2026 | 04:09 PMनागपुर ZP के पास लीगल सेल ही नहीं! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, 4 हफ्ते में मांगा फैसला
Jul 30, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM










