वसुबारस पर गडकरी, शिंदे समेत महाराष्ट्र के नेताओं ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा का बताया महत्व

Vasubaras Govatsa Dwadashi: वसुबारस और गोवत्स द्वादशी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार समेत महाराष्ट्र के कई प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी।
Nitin Gadkari, Eknath Shinde, and Sunetra Pawar extended their best wishes on the occasion of Vasubaras
वसुबारस गोवत्स द्वादशी, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • वसुबारस पर नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने दी शुभकामनाएं।

  • नेताओं ने गाय-बछड़े की पूजा को कृतज्ञता और समृद्धि का प्रतीक बताया।

  • गौसंरक्षण, कृषि संस्कृति और प्रकृति के सम्मान का दिया संदेश।

Govatsa Dwadashi Nitin Gadkari: दीपावली पर्व की शुरुआत के साथ मनाए जाने वाले वसुबारस और गोवत्स द्वादशी के अवसर पर महाराष्ट्र के कई प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा किए। इन संदेशों में गौमाता की पूजा, संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गाय के महत्व को रेखांकित किया गया।

नितिन गडकरी ने दीं शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर वसुबारस और गोवत्स द्वादशी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि गौमाता की उपासना के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कामना की कि गौमाता की कृपा सभी पर बनी रहे।

एकनाथ शिंदे ने की सुख-शांति की कामना

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने संदेश में गाय और बछड़े में निहित उदारता, प्रसन्नता, शांति और मांगल्य का उल्लेख किया। उन्होंने कामना की कि इन सभी शुभ भावनाओं का लाभ हर किसी को मिले। शिंदे ने प्रदेशवासियों को वसुबारस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सुनेत्रा पवार ने बताया कृतज्ञता का पर्व

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने वसुबारस की परंपरा को कृतज्ञता का सुंदर संदेश बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली की शुरुआत गाय और उसके बछड़े की पूजा से करने की परंपरा उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर देती है। उनके अनुसार, उत्सवों की शुरुआत कृतज्ञता की भावना से होना भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है।

Nitin Gadkari, Eknath Shinde, and Sunetra Pawar extended their best wishes on the occasion of Vasubaras
दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य रेलवे की 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, बिहार के लिए रोजाना ट्रेन

राहुल नार्वेकर और रविंद्र चव्हाण का संदेश

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने वसुबारस पर गौमाता की पूजा और सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना करने का संदेश दिया। उन्होंने गायों की रक्षा, प्रकृति के संरक्षण और मातृत्व के पवित्र बंधन का सम्मान करने की परंपरा को भी याद किया।

वहीं, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने गोवत्स द्वादशी को दीपावली की शुरुआत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गौमाता की पूजा भारतीय कृषि संस्कृति, आस्था और प्रकृति के साथ मनुष्य के संबंधों के प्रति सम्मान व्यक्त करती है।

Nitin Gadkari, Eknath Shinde, and Sunetra Pawar extended their best wishes on the occasion of Vasubaras
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर, BMC ने बोरीवली में 27 अवैध निर्माण तोड़े; 3,400 वर्ग मीटर जमीन खाली

मेधा कुलकर्णी ने कृषि और दुग्ध व्यवसाय का किया उल्लेख

राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पोस्ट किया, "दीपावली की मंगलमय शुरुआत करने वाली वसुबारस अर्थात गोवत्स द्वादशी के अवसर पर सभी को मंगलमय शुभकामनाएं। मानव स्वास्थ्य और कृषि के लिए गोमाता और गोधन का योगदान अमूल्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि से शुरू किए गए विभिन्न उपक्रमों से न केवल गायों का संरक्षण हो रहा है, बल्कि दुग्ध व्यवसाय को भी बड़ी प्रोत्साहन मिल रहा है। गोमाता के आशीर्वाद से प्रत्येक के जीवन में शांति, संतोष और समृद्धि बनी रहे। किसान भाइयों के जीवन में भरपूर खुशहाली आए और सभी के घरों में आनंद, स्वास्थ्य और मांगल्य के दीप सदैव जलते रहें, यही शुभकामना है।"