मोबाइल ऐप पर लाइव पोर्न शो चलाने वाला गिरोह बेनकाब
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Nov 06, 2023 | 05:57 PM
सांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स
- 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल ऐप पर करते थे सीधा प्रसारण
- व्यूवर्स से वसूलते थे 10 हजार तक की रकम
तारिक खान@नवभारत
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में मोबाइल ऐप (Mobile App) पर लाइव (LIVE) पोर्न शो (Sex Video) चलाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद वर्सोवा पुलिस (Varsova Police) एक्शन लिया। पुलिस ने दो महिलाओं (2 women) सहित 3 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इन पर आरोप है कि इन्होने मोबाइल ऐप के जरिए लाइव पोर्न शो प्रसारित किया है। इस संबंध में ऐप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान ऐप के संचालन में शामिल तनीषा राजेश कनौजिया (24), रुद्र नारायण राउत (27) और तमन्ना आरिफ खान (34) को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

ऐप के माध्यम से चल रहा था अश्लीलता फ़ैलाने का कारोबार
वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर पीयू आधिकारिक ऐप नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी। जानकारी में कहा गया था की इसके उपयोगकर्ताओं से प्लेटफार्म पर लाइव सेक्स देखने के लिए 1,000 से 10,000 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है।

रिहायशी इलाके से पोर्न वीडियो का प्रसारण
सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने तड़के वर्सोवा के फोर बंगला की एक इमारत के एक फ्लैट पर छापा मारा और कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि, तीनों पर आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अश्लील कृत्यों में शामिल होने, युवाओं को अश्लील सामग्री बेचने और कंप्यूटर उपकरणों का उपयोग करके अश्लीलता में शामिल होने का मामला दर्ज किया है।
Varsova police arrest 3 including 2 women for running live sex video on mobile app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 06, 2023 | 05:57 PM