Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे बिन बुलाए मेहमान, मुंबई पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज की FIR

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में दो बिन बुलाए मेहमान भी शामिल हुए। लेकिन इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर हिरासत में लिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 13, 2024 | 10:09 PM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई शादी। (सोर्स: एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दुनिया के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का शादी शुक्रवार को राधिका मर्चेंट के साथ हुई। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इस शाही शादी के लिए भव्य आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी की विधियां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे संपन्न हुई। शादी में दुनियाभर से बिजनेसमैन, सेलेब्रिटी, क्रिकेटर और राजनेता शामिल हुए।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में दो बिन बुलाए मेहमान भी शामिल हुए। लेकिन इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है। दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर हिरासत में लिया है।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह स्थल में अवैध प्रवेश करने पर एक व्यवसायी और आंध्र के यूट्यूबर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की पहचान लुकमान मोहम्मद शफी शेख और वेंकटेश नरसैया अलूरी के रूप में की है, दोनों को अलग-अलग मामलों में पकड़ा गया है। बता दें कि इस शादी में देश के प्रधानमंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आलवा विदेश से भी मेहमानों ने शिरकत की है।

सम्बंधित ख़बरें

वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर, बोले- यहां के जानवर मुझसे बेहतर…

Punjab Flood: रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ, जानिए कैसे घर-घर पहुंचायी मदद

Ganesh Chaturthi 2025: अनंत अंबानी से लेकर सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत में हुए मग्न, वीडियोज आए सामने

सुरक्षा गार्ड ने दोनों को पकड़ा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “दोनों आरोपियों ने दावा किया कि वे शादी की चर्चा के कारण शादी देखने आए थे। यूट्यूबर अलूरी का दावा है कि वह शादी को रिकॉर्ड करके अपने चैनल पर दिखाना चाहता था। एफआईआर के अनुसार सुबह करीब 10.40 बजे सुरक्षा गार्ड आकाश येवस्कर और उसके सहयोगी ने अलूरी को केंद्र के पवेलियन 1 के पास घूमते हुए देखा था। इसके बाद दो सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ की और शुरू में टालमटोल भरे जवाब देने के बाद अलूरी ने खुद को एक यूट्यूबर बताया और बताया कि वह आंध्र प्रदेश से है। लेकिन उसके पास कोई निमंत्रण नहीं था, इसके लिए उन्हें बीकेसी पुलिस को सौंप दिया गया था।

Uninvited guests arrived at anant radhika wedding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2024 | 10:09 PM

Topics:  

  • Anant Ambani
  • radhika merchant

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.