Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कड़ी सुरक्षा के साथ अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को लाया गया मनमाड, 10 साल की सुनाई गई सजा

मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में डॉन अबू सलेम समेत सभी आरोपियों को दिल्ली की टाडा कोर्ट ने सजा सुनाई है जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 04, 2024 | 08:39 AM

अबू सलेम (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई 1993 बम विस्फोट मामले के दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र के मनमाड बीते दिन शनिवार को लाया गया। कड़ी सुरक्षा के साथ अबू सलेम को ट्रेन के रास्ते से मनमाड लाने के बाद पुलिस की वैन में उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल ले जाया गया। बताते चलें कि, मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस में डॉन अबू सलेम समेत सभी आरोपियों को दिल्ली की टाडा कोर्ट ने सजा सुनाई है जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

मामले में कोर्ट ने सुनाई ये सजा

आपको बताते चलें कि, मुंबई 1993 बम विस्फोट मामले में टाडा कोर्ट ने आजमगढ़ जिले के सरायमीर निवासी माफिया अबु सलेम को उम्रकैद और शिवराजपुर के रियाज सिद्दीकी को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। अबू सलेम पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली से आरोपी डॉन को गुप्त तरीके से लाया गया लेकिन जैसे नई दिल्ली-बेंगलुरु-कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन से उतरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

#WATCH महाराष्ट्र: 1993 बॉम्बे बम विस्फोट के दोषी अबू सलेम को आज दिल्ली से मनमाड लाया गया। pic.twitter.com/8Rs457r5oU — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2024

मुंबई 1993 सीरियल बम ब्लास्ट से दहला था देश

आपको बताते चलें कि, मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 257 लोगों की जान चली गई थी जबकि 713 लोग जख्मी हो गए थे। मुंबई को बम धमाकों से दहलाने वालों में शामिल दूसरे दोषी ताहिर मर्चेंट और फिरोज खान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, जबकि करीमुल्लाह को उम्रकैद और रियाज सिद्दकी को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

सलेम को 25 फरवरी 2015 को एक विशेष टाडा अदालत ने 1995 में मुंबई के बिल्डर प्रदीप जैन और उनके ड्राइवर मेहंदी हसन की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

जानें क्या हुआ अब तक

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम माफिया से जुड़ा हुआ है इसके खिलाफ कई सारे केस पहले से आरोपित है वहीं पर  1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी सलेम को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 11 नवंबर, 2005 को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था। इसके बाद कई मामलों में आरोपी का नाम सामने आ चुका है। कारावास की सजा मिलने के बाद नासिक के सेंट्रल कोर्ट में सजा के अनुसार भेजा गया है जहां पर आगे की कार्रवाई होगी।

Underworld don abu salem brought to manmad with tight security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2024 | 08:39 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे में सड़कों पर नहीं, जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! CM फडणवीस ने तैयार किया मास्टरप्लान

2

Maharashtra: मुंबई के महापौर को लेकर बढ़ा टकराव, फडणवीस के बयान से सियासी घमासान

3

अदाणी टोटल गैस ने दी बड़ी खुशखबरी: CNG और PNG की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

4

लॉरेंस विश्नोई का डर या कोई सियासी खेल…पवन सिंह ने छोड़ा बिहार, UP में बनाया नया आशियाना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.