-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ultratech Plant Closed Indefinitely In Chandrapur
अल्ट्राटेक प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद, ग्रामीणों का संघर्ष होगा सफल?
- Written By: आंचल लोखंडे
किसानों का आरोप था कि प्लांट निर्माण के समय जिन ज़मीनों का अधिग्रहण हुआ, उसका पूरा मुआवज़ा आज तक नहीं दिया गया।

अल्ट्राटेक प्लांट अनिश्चितकाल के लिए बंद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट का अंवारपुर प्लांट अब अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। यह कोई तकनीकी बाधा नहीं, बल्कि स्थानीय किसानों, श्रमिकों और ग्रामवासियों की आवाज़ का परिणाम है, जो वर्षों से उपेक्षा का शिकार होते आ रहे थे। जब उनकी बातें नहीं सुनी गईं, तो उन्होंने आवाज़ उठाई और आखिरकार, देश के सबसे बड़े सीमेंट समूहों में से एक को घुटने टेकने पड़े।
बता दें कि स्थानीय श्रमिकों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा था, संविदा कर्मचारियों के वेतन कई महीनों से लंबित थे। प्लांट से निकलने वाली धूल और प्रदूषण से ग्रामवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा था। किसानों का आरोप था कि प्लांट निर्माण के समय जिन ज़मीनों का अधिग्रहण हुआ, उसका पूरा मुआवज़ा आज तक नहीं दिया गया। कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई थीं, न शिक्षा, न स्वास्थ्य, न विकास।
आंदोलन से घबराई कंपनी ने लिया बड़ा फैसला
लगातार हो रहे प्रदर्शन, भूख हड़ताल और जन समर्थन को देखते हुए अल्ट्राटेक प्रबंधन ने उत्पादन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया। कंपनी ने एक बयान में कहा, “सुरक्षा कारणों और कामकाज में व्यवधान की स्थिति को देखते हुए प्लांट को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में नशे के खिलाफ महाअभियान’ 39 लाख के मादक पदार्थ जब्त, उद्योगों और स्कूलों पर रखी जाएगी नजर
चंद्रपुर मनपा चुनाव के 6 माह बाद भी विकास ठप, नेताओं की लड़ाई कोर्ट पहुंची; बुनियादी सुविधाओं को तरसी जनता
Chandrapur News: चंद्रपुर-गड़चिरोली में हाथियों का आतंक, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
बनाई जाएगी निगरानी समिति
श्रमिक संगठनों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। अधिकारियों ने कंपनी और आंदोलनकारियों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक सहमति के तहत संविदा श्रमिकों को लंबित वेतन जल्द दिया जाएगा। किसानों के मुआवज़े की जांच और पुनर्मूल्यांकन शुरू किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण और सीएसआर गतिविधियों पर निगरानी समिति बनाई जाएगी।
“बेटे की तड़प नहीं देखी जाती”, पिता ने की इच्छामृत्यु की मांग, सीएम को लिखा पत्र
रोज़गार और विश्वास-दोनों पर चोट
इस प्लांट में हज़ारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई थी। बंदी से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। रोज़गार ठप हो गए हैं और सबसे अहम लोगों का उद्योगों पर से विश्वास डगमगाया है। कंपनी को अब स्थानीय समुदाय के विश्वास को पुनः अर्जित करना होगा। यदि श्रमिकों और किसानों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो यह संकट और गहरा सकता है।
सक्रिय भूमिका निभाए सरकार
सरकार को चाहिए कि वह ऐसे संवेदनशील औद्योगिक विवादों में तटस्थ नहीं, सक्रिय भूमिका निभाए।
यह सिर्फ एक प्लांट का बंद होना नहीं है यह उस आम आदमी की जीत है, जिसकी आवाज़ें अक्सर चुप करा दी जाती हैं। यह घटना एक सबक है कि विकास तभी टिकाऊ होता है, जब वह सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के साथ किया जाए।
Ultratech plant closed indefinitely in chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














