Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जो मुंबई को अलग करेगा, उसके टुकड़े करेंगे’, उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर हमला

Mumbai News: महाराष्ट्र में बढ़ते मराठी भाषा विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर मुंबई का महत्व कम करने का आरोप लगाया है। उन्हाेंने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 18, 2025 | 08:25 PM

उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uddhav Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि “हम किसी भी भाषा को थोपने की इजाज़त नहीं देंगे, यानी बिल्कुल नहीं।” हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी भाषा के विरोधी हैं, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गलतफहमी न पालें। उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर त्रिभाषा नियम को लेकर चल रहे विवाद का जवाब दिया। महायुति ने आरोप लगाया था कि महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान उद्धव ठाकरे ने खुद त्रिभाषा नीति पर हस्ताक्षर किए थे।

इस पर सफाई देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन ज़बरदस्ती स्वीकार्य नहीं है। आरोप हैं कि मैंने त्रिभाषा नीति के कागज़ पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन मैं आज मूल कागज़ लेकर आया हूं।

हिंदी विवाद पर दिया जवाब

उद्धव ठाकरे ने बताया कि इस पर 27 जनवरी, 2022 की तारीख़ है। हमारी सरकार जून में गिर गई थी। इसलिए इस मुद्दे को मुझ पर थोपने की कोशिश बंद करें। इस बयान के बाद त्रिभाषा नीति को लेकर चल रही राजनीतिक बहस तेज़ होने की संभावना है।

मुंबई के महत्व को कम करने का लगाया आरोप

महाराष्ट्र में बढ़ते मराठी भाषा विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर मुंबई का महत्व कम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम तोड़ने की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुंबई धीरे-धीरे अपना महत्व खो रही है। यहां के उद्योग-धंधों को गुजरात ले जाया जा रहा है। फिल्म उद्योग को भी यहां से हटाने की बात हो रही है।

उद्धव ठाकरे ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मैं साफ कहता हूं कि अगर कोई मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की बात करेगा, तो हम उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

यह भी पढ़ें:- जिसका डर था वही हुआ, NDA में पड़ी फूट! बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए ने कहा कि मुंबई के महत्व को कम किया जा रहा है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मुंबई देश की वित्तीय राजधानी रही है और ऐसा ही रहेगा। मुंबई का बढ़ता महत्व कई लोगों की आंखों में खटकता है।

हाथापाई की घटना ने महाराष्ट्र की छवि धूमिल की

महाराष्ट्र विधानभवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा के विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच एक दिन पहले हुई हाथापाई को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस घटना के बाद देश में महाराष्ट्र की छवि धूमिल हुई है।

इस घटना की तुलना अन्य राज्यों की कानून-व्यवस्था से किए जाने के सवाल पर उद्धव ने कहा कि मैं ये नहीं कहूंगा कि इस तरह की झड़पें महाराष्ट्र में उप्र-बिहार की संस्कृति ला रही हैं। उन राज्यों में भी अच्छे लोग हैं। हमें कुछ बुरे तत्वों की वजह से पूरे राज्य की छवि खराब नहीं करनी चाहिए।

Uddhav thackeray attacks modi government accused of separating mumbai from maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 08:25 PM

Topics:  

  • BJP
  • Hindi Controversy
  • Mumbai News
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

संसदीय ‘प्रताप’ चाहते हैं निशिकांत..रूडी इसलिए हैं नाराज, सड़क पर आई मोदी के सांसदों की लड़ाई- Video

2

हजरतबल दरगाह विवाद ने गरमाई बिहार की सियासत, गिरिराज बोले- हाइड्रोजन बम कहकर ‘बीड़ी बम’ छोड़ दिया

3

BJP नेता गिरिराज सिंह का हमला, सम्राट अशोक के अपमान का जिक्र कर राहुल गांधी पर देश तोड़ने का आरोप

4

पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई लोकल की तस्वीर, चलेंगी AC वंदे मेट्रो, MRVC ने उठाया बड़ा कदम 

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.