फडणवीस के मंत्री से मिले शरद पवार, महाराष्ट्र में होगा बड़ा सियासी खेला?

Maharashtra Politics:उद्योग मंत्री उदय सामंत की शरद पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, हालांकि सामंत ने इसे गैर-राजनीतिक बताया है।
Sharad Pawar Uday Samant
फडणवीस के मंत्री से मिले शरद पवार, महाराष्ट्र में होगा बड़ा सियासी खेला?
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News: महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को शरद पवार से मुलाकात की। जिसके बाद महाराष्ट्र के सियासी गलियारे में नए सियासी समीकरणों की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। लेकिन शरद पवार से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर मंत्री सामंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुलाकात की कोई राजनीतिक वजह नहीं थी।

शरद पवार राज्य के वरिष्ठ नेता हैं। पुराने संबंधों एवं उनके राजनीतिक तजुर्बे को देखते मैं उनसे सामाजिक और क्रिडा क्षेत्र के कुछ मुद्दों पर शरद पवार की राय लेने गया था।

उदय सामंत ने मीडिया से कहा कि एक समय मैं शरद पवार के नेतृत्व में भी काम कर चुका हूं। मैं भले ही उनकी पार्टी छोड़ चुका हूं लेकिन उनके साथ मेरे सम्मानजनक संबंध आज भी बरकार हैं। इसलिए उनसे हर मुलाकात राजनीतिक अर्थ नहीं लगाना चाहिए। मैं स्थानीय स्वराज संस्था के चुनाव के संबंध में चर्चा के लिए उनके पास नहीं गया।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे ऐसी किसी चर्चा के लिए नहीं भेजा। लेकिन मैं रविवार को मंडणगड के कार्यक्रम में डीसीएम शिंदे से अनुमति लेने के बाद ही पवार से मिलने गया था। मैं शरद पवार के साथ कुछ संगठनों में काम करता हूं। इसी तरह मैं खेल जगत में काम करता हूं। इससे जुड़े किसी मुद्दे पर जब चर्चा की जरूरत पड़ती है तो मैं उनसे मिलने जाता हूं। हमारे बीच सिर्फ पांच मिनट चर्चा हुई और मैं चला आया।

Navbharat Live
navbharatlive.com