मुंबई में AQI स्तर हुआ खराब, लोगों को घर से बाहर निकलने पर N95 मास्क पहनने की सलाह
मुंबई में प्रदूषण के कारण हवा दिन पर दिन प्रदूषित होती जा रही है और लोगों का स्वास्थ्य का खतरा रोजाना और बढ़ता जा रहा है। मुंबई में आज हवा का स्तर खराब चल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज मुंबई में हवा एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब की श्रेणी में है।
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई में भारी प्रदूषण के चलते अब धीरे-धीरे दिल्ली जैसा हाल होता जा रहा है। जो अब लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते जा रहा है। मुंबई में प्रदूषण के कारण हवा दिन पर दिन प्रदूषित होती जा रही है और लोगों का स्वास्थ्य का खतरा रोजाना और बढ़ता जा रहा है।
मुंबई में आज हवा का स्तर खराब चल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज मुंबई में हवा एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 119 है, जोकि खराब की श्रेणी में आता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की माने तो हवा की गुणवत्ता के दिशा-निर्देशों के अनुसार मुंबई में इस समय AQI दी गई सीमा से 3.4 गुना अधिक है।
पिछले 24 घंटों के आंकड़े
देखा जाए तो मुंबई में अक्टूबर के आखिरी तक मुंबई की हवा खराब होने लगती है। सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण का प्रभाव बहुत अधिक दिखाई देने लगता है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो आखिरी बार जब AQI 105 अच्छा था वो समय शाम 4.01 बजे का था, जब हवा की गुणवत्ता अच्छी थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली मेट्रो में बच्चे ने CISF जवान पैर छूकर किया सैल्यूट, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
इसके अलावा खराब हवा की बात करें तो मुंबई में पिछले 24 घंटों में सबसे खराब हवा सुबह 1.01 बजे था जब हवा की गुणवत्ता 145 थी। मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ये हिदायत दी जाती है कि बाहर जाते समय N95 मास्क का उपयोग करना चाहिए।
बांद्रा में छाई धुंध
महाराष्ट्र के मुंबई में छाई धुंध की चादर छा गई है। मुंबई में बांद्रा रिक्लेमेशन का दृश्य।
#WATCH | Maharashtra: A layer of smog envelops Mumbai. Visuals from Bandra Reclamation. pic.twitter.com/nowtbLpkm1 — ANI (@ANI) November 10, 2024
यह भी पढ़ें- कांदिवली ईस्ट में इस भाजपा उम्मीदवार को मिला रवि किशन का साथ, भोजपुरी समाज से की खास अपील
दिल्ली में AQI 400 पार
इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो दीवाली के बाद से लगातार राज्य की हवा खराब से खराब स्तर पर पहुंच रही है। प्रदूषण के चलते सुबह और शाम के समय धुंध की मोटी चादर साफ देखी जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य कई परेशानियां का सामना करना पड़ा रहा हैं।
रविवार 10 नवंबर को राज्य में AQI एक बार फिर 400 के पास दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं में धुंध की मोटी परत देखी गई। इस क्षेत्र में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI 394 तक दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – 75 सालों में नहीं किया गांवों का विकास, अब बीजेपी पर लगाते है आरोप
